दुःखद-  भीमताल झील से बरामद हुआ लापता रेंजर का शव 

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। लापता वन क्षेत्राधिकारी का शव पुलिस ने भीमताल से बरामद कर लिया है। उनका शव भीमताल झील में मिला है। उनके निधन का समाचार मिलते ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। उनके लापता होने के बाद से ही पुलिस उन्हें तलाश रही थी। उन्हें तलाशने के लिए पुलिस ने कई सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की विकास यात्रा में उद्योग समूह दें साथ: 'सीएसआर डायलॉग' में सीएम धामी की बड़ी अपील; देश की दिग्गज कंपनियों के साथ कई एमओयू पर लगे हस्ताक्षर

एक फुटेज में वह भीमताल की ओर जाते हुए दिखाई दिए थे। जिसके बाद उनकी भीमताल क्षेत्र में तलाश शुरू कर दी गई। बुधवार को उनका शव बरामद कर लिया गया। बता दें कि ऊंचापुल हल्द्वानी निवासी हरीश चंद्र पाण्डे (55) तराई सेंट्रल डिवीजन रुद्रपुर में फारेस्ट रेंजर के पद पर तैनात थे। बीती 29 नवंबर की शाम 7 बजे वह अचानक घर से लापता हो गए। परिजनों ने मुखानी थाने में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस उन्हें तलाश करने में जुट गई। पुलिस ने उनकी तलाश में कई सीसीटीवी फुटेज खंगाली।

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी झील बनेगी दुनिया का बेजोड़ टूरिस्ट हब: ग्रीन एनर्जी से चमकेंगे रिसॉर्ट्स, 'ट्रेडिशनल विलेज' में दिखेगी उत्तराखंड की विरासत; सीएस ने दिए 3D म्यूजियम के निर्देश

रुद्रपुर में भी उनके बारे में जानकारी जुटाई गई लेकिन उनका कहीं सुराग नहीं मिल पाया। इधर एक फुटेज में हरीश पाण्डे काठगोदाम की ओर जाते दिखे। जिसके बाद उन्हें टैक्सी से भीमताल में उतरते देखा गया। जिसके बाद पुलिस ने उनकी तलाश भीमताल में शुरू कर दी। बुधवार की सुबह उनका भीमताल झील से बरामद हुआ है। वहीं उनके निधन की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Ad_RCHMCT