दुःखद- अनियंत्रित कार खाई में गिरने से दो लोगोंं की मौत

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। टिहरी जिले के नरेंद्र नगर में घूमने गए दो व्यापारियों की कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई। एसडीआरएफ टीम ने शवों को खाई से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  ओलंपिक-2036 के लिए मिशन मोड में उत्तराखंड: 150 युवा प्रतिभाओं को मिलेगा वैज्ञानिक प्रशिक्षण; मुख्य सचिव ने दिए रोडमैप तैयार करने के निर्देश

जानकारी के अनुसार डोईवाला के दो व्यापारी अपनी कार से घूमने के लिए नरेंद्र नगर पहुंचे थे। वापसी में उनकी कर अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची। खाई में उतरने के बाद एसडीआरएफ की टीम को एक युवक घायल अवस्था में मिला।

यह भी पढ़ें 👉  दून विश्वविद्यालय में 'दीक्षारम्भ सत्र' की शुरुआत: सीएम धामी ने ₹28.59 करोड़ के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स का किया लोकार्पण; 88.4 FM कम्युनिटी रेडियो लॉन्च

जिसे जॉली ग्रांट स्थित हिमालयन अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। जिसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान सुशील रावत के रूप में हुई है। सर्च ऑपरेशन के दौरान दूसरे युवक का शव भी पुलिस ने बरामद किया है। जिसकी पहचान संजय बजाज के रूप में हुई है। एसएसआई नरेंद्रनगर मनीष नेगी ने बताया कि मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।

Ad_RCHMCT