उत्तराखंडः इस जिले में महसूस किए गए भूकंप के झटके

ख़बर शेयर करें -

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले में आज सुबह भूकंप के झटकों से धरती डोली। हालांकि किसी भी तरह के जनहानि की कोई सूचना नहीं है। रिएक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 2.8 मापी गई।

यह भी पढ़ें 👉  दून विश्वविद्यालय में 'दीक्षारम्भ सत्र' की शुरुआत: सीएम धामी ने ₹28.59 करोड़ के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स का किया लोकार्पण; 88.4 FM कम्युनिटी रेडियो लॉन्च

जिला आपदा प्रबंधन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार भूकंप से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। गुरुवार सुबह आए भूकंप के झटकों से उत्तरकाशी की धरती डोली तो लोग एक बार फिर सहम गए। हालांकि उत्तरकाशी में भूकंप के झटके लोगों ने कई बार महसूस किए गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के अस्पतालों का 31 मार्च 2027 तक होगा NABH एक्रीडिटेशन; मुख्य सचिव ने दिए 3 माह में किडनी ट्रांसप्लांट व 24×7 डायलिसिस शुरू करने के निर्देश

वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी के भूकंप विज्ञानियों की मानें तो उत्तराखंड भूकंप के लिहाज से बेहद संवेदनशील है। उत्तराखंड का ज्यादातर इलाका भूकंप के लिहाज से जोन चार और पांच में हैं। इसलिए बार-बार भूकंप की घटनाएं देखने को मिल रही हैं।

Ad_RCHMCT