दुखद-(उत्तराखंड) देर रात भारी बारिश,भारी भूस्खलन,मलबे मे दबे चार मजदूर,मौत

ख़बर शेयर करें -

रुद्रप्रयाग-फाटा के पास भूस्खलन से मलवे में दबे मजदूर, एसडीआरएफ ने चलाया रेस्क्यू अभियान

रुद्रप्रयाग जनपद के फाटा के पास भारी बारिश के कारण आये भूस्खलन में 04 नेपाली नागरिक मलबे में दब गए। रात 1:37 बजे जिला नियंत्रण कक्ष रुद्रप्रयाग से सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम निरीक्षक कर्ण सिंह के नेतृत्व में तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हुई। डोलिया देवी मार्ग अवरुद्ध होने के कारण SDRF टीम 02 किमी पैदल चलकर घटनास्थल पर पहुंची।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय सरस मेले के दूसरे दिन मुख्य अतिथि विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने गाया गीत, लोक गायक नीरज उप्रेती की स्टार नाइट ने बांधा समां।

घटनास्थल पर पहुंचने पर टीम ने पाया कि भारी बारिश के कारण वहां जेसीबी मशीन का पहुंच पाना संभव नहीं था। एसडीआरएफ के जवानों ने स्वयं खुदाई कर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। SDRF उत्तराखंड पुलिस की टीम ने 04 शवों को मलवे से बाहर निकाला और उन्हें जनपद पुलिस के हवाले किया।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों के दौरे पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा: सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

मृतकों का विवरण:-
1. तुल बहादुर पुत्र हरक सिंह बहादुर, निवासी:– जिला चितोन ऑयल नारायणी नेपाल
2. पुरना नेपाली, निवासी:– जिला चितोन ऑयल नारायणी नेपाल
3. किशना परिहार, निवासी:– जिला चितोन ऑयल नारायणी नेपाल
4. चीकू बूरा पुत्र श्री खड़क बहादुर, निवासी, देहलेख, आँचल, करनाली, नेपाल।

Ad_RCHMCT