सैनिक कल्याण मंत्री ने सीडीएस से किया दून के सेना अस्पताल में कार्डियो सुविधा का अनुरोध

ख़बर शेयर करें -

देहरादून/नई दिल्ली। सूबे के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी दिल्ली दौरे पर हैं, जहां उन्होंने देश के सीडीएस जनरल अनिल चौहान से मुलाक़ात की। मंत्री ने सीडीएस को उत्तराखंड का जैविक मिलेट भी भेट किया। उन्होंने सीडीएस को निर्माणाधीन जनरल बिपिन रावत स्मारक के उद्घाटन के लिए 14 अप्रैल को देहरादून आने का आमंत्रण दिया।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय सरस मेले के दूसरे दिन मुख्य अतिथि विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने गाया गीत, लोक गायक नीरज उप्रेती की स्टार नाइट ने बांधा समां।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सीडीएस से अनुरोध किया कि देहरादून के सेना अस्पताल में कार्डियो (कैथलेब) की सुविधा न होने से पूर्व सैनिकों को अत्यधिक परिशानी होती है। पूर्व सैनिकों को एमएच से सामान्य जॉच के बाद रेफर कर दिया जाता है। मंत्री ने बताया कि कार्डियो की सुविधा होने के बाद पूर्व सैनिकों को इसका अत्यधिक लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों के दौरे पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा: सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

इसके अतिरिक्त, मंत्री ने सीडीएस का धन्यवाद किया कि उनके अनुरोध पर सेना मुख्यालय ने देहरादून में निर्माणाधीन सैन्यधाम के लिए एक और सैन्य टैंक सहित जनरल बिपिन रावत स्मारक के लिए दो आरसीएल गन प्रदान की गई हैं। इसके अतिरिक्त, मिलेट मिशन पर भी दोनों के बीच बात हुई।

Ad_RCHMCT