दुःखद- बरसाती नाले में बहा युवक, एसडीआरएफ ने बरामद किया शव

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर जारी है। बारिश के चलते ऊधमसिंह नगर के सितारगंज में उफनाए बरसाती नाले में एक युवक बह गया। एसडीआरएफ ने रेस्क्यू के बाद उसका शव बरामद कर लिया है। 

पुलिस के अनुसार 7 जुलाई, रविवार को जिला नियंत्रण कक्ष, उधमसिंहनगर द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया था कि सितारगंज क्षेत्र में धोरा धाम के पास बरसाती नाले में एक व्यक्ति जगदीश मंडल पुत्र विनोद मंडल उम्र 42 वर्ष, निर्मल नगर शक्ति फॉर्म सितारगंज बह गया है। 

यह भी पढ़ें 👉  सिंगापुर में लहराया उत्तराखंड का परचम: 52 वर्षीय उर्वशी दत्त बाली ने ‘मिसेज इंटरनेशनल’ में जीता ‘वुमन ऑफ सब्सटेंस’ का खिताब

सूचना पर एसडीआरएफ टीम द्वारा उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल पर पहुँचकर घटनास्थल के आसपास संभावित स्थानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था। लापता व्यक्ति जगदीश धोरा धाम के पास बरसाती नाले में मछली पकड़ते समय अनियंत्रित होकर नाले के तेज बहाव की चपेट में आ गया था। 

यह भी पढ़ें 👉  ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत अवैध शराब कारोबार पर चोरगलिया पुलिस का शिकंजा: 150 पाउच कच्ची शराब के साथ युवक गिरफ्तार

मंगलवार 9 जुलाई को एसडीआरएफ टीम द्वारा उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुनः घटनास्थल पर पहुंचकर सर्चिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान उक्त व्यक्ति के शव को बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

Ad_RCHMCT