पर्यटकों की कार खाई में गिरी, एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में सड़क हादसे लगातार बढ़ रहे हैं। देर रात देहरादून के चकराता में एक हादसा हुआ, जब एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में हरियाणा के चार बच्चों समेत आठ लोग सवार थे। कार के खाई में गिरते ही चीख-पुकार मच गई, जिससे आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  80वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर सचिवालय में बैठक: प्रदेशभर में होंगे भव्य कार्यक्रम; मुख्य सचिव ने दिए जनभागीदारी और खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन के निर्देश

सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। टीम ने सभी घायलों को खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  नशा मुक्ति अभियान: नैनीताल पुलिस ने विद्यार्थियों को किया जागरूक, दिलाई शपथ!

एसडीआरएफ के एडिशनल उप निरीक्षक मनीष चौहान ने बताया कि यह घटना रात के समय हुई, जब यमुनानगर, हरियाणा से आए आठ लोग अल्टो कार में चकराता पहुंचे थे। कार करीब 100 मीटर नीचे खाई में गिर गई। एसडीआरएफ टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर सभी को बाहर निकाला और अस्पताल भेजा।

यह भी पढ़ें 👉  'विश्व बाघ दिवस' पर सीएम धामी का आह्वान: जनभागीदारी से ही प्लास्टिक मुक्त बनेगा उत्तराखंड; बाघ आधारित चित्र एवं पोस्टकार्ड का विमोचन


घायलों के नाम
1. माधव (7)
2. कशिश (4 माह)
3. अवव्या (4 माह)
4. स्मरण (15)
5. रजत (29)
6. ईशा (23)
7. अमित (35) 
8. दिव्या (26)

Ad_RCHMCT