हल्द्वानी में रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुई किशोरियां, तलाश जारी

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी से दो पड़ोसी किशोरियों के रहस्यमय परिस्थितियों में लापता होने से हड़कंप मचा हुआ है। हिन्दूवादी संगठनों से जुड़े लोगों ने पुलिस से दोनों की जल्द बरामदगी की गुहार लगाई है। साथ ही उन्होंने धर्म विशेष के युवकों द्वारा किशोरियों को भगाने की आशंका जताई है। बहरहाल पुलिस किशोरियों की तलाश में जुटी हुई है। 

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी पुलिस का एक्शन: स्कूटी से अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी करता तस्कर गिरफ्तार, 96 पव्वे और वाहन बरामद।

जानकारी के अनुसार बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में रहने वाली दो पड़ोसी किशोरियां 20 जून की सुबह रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने उनकी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इस पर परिजन पुलिस की शरण में पहुंचे और बरामदगी की गुहार लगाई। 

यह भी पढ़ें 👉  स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2026: एच.एन. इंटर कॉलेज में 300 विद्यार्थियों ने सीखे कचरा पृथक्करण और '3R' के गुर

इधर इस मामले में हिन्दूवादी संगठनों से जुड़े लोगों ने बनभूलपुरा थाना पहुंच कर किशोरियों की बरामदगी की मांग की। उन्होंने धर्म विशेष के युवकों द्वारा धर्म विशेष के युवकों द्वारा किशोरियों को भगाने की आशंका जताई है। इस मामले में सीओ नितिन लोहनी का कहना है कि किशोरियों की खोजबीन की जा रही है। जल्द ही किशोरियों को बरामद कर लिया जाएगा।

Ad_RCHMCT