उत्तराखंड-यहाँ महिला का शव मिलने से मची सनसनी

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के कनखल थाना क्षेत्र स्थित प्रेमनगर घाट के पास बुधवार सुबह एक महिला का शव गंगा में बहते हुए पाया गया, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जैसे ही शव घाट के पास पहुंचा, वहां मौजूद श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों में सनसनी फैल गई। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई और कनखल थाना पुलिस ने जल पुलिस की सहायता से शव को गंगा से बाहर निकाल लिया।

यह भी पढ़ें 👉  देवीधुरा में फलों-फूलों से बरसी ऐतिहासिक बग्वाल: 8 मिनट चले पाषाण युद्ध के साक्षी बने लाखों श्रद्धालु; मुख्यमंत्री धामी ने की देवीधुरा को नगर पंचायत बनाने की घोषणा

जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 8 बजे जब श्रद्धालु गंगा स्नान कर रहे थे, तब एक महिला का शव गंगा में बहता हुआ प्रेमनगर घाट के पास आ गया। शव को देखकर स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। कनखल थाना प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि महिला की उम्र करीब 35 वर्ष अनुमानित की जा रही है, लेकिन अभी तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन से मिला विश्व बैंक का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल: 'उत्तराखंड@2047', जल प्रबंधन, आपदा प्रबंधन और सतत विकास पर हुई विस्तृत चर्चा

स्थानीय निवासियों का कहना है कि सुबह के समय नहर में शव बहता हुआ देखा गया, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए शव को बाहर निकाल लिया और मौके पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस अब इस मामले में आगे की जांच कर रही है और महिला की पहचान करने के प्रयास कर रही है।

Ad_RCHMCT