कड़ाके की ठंड ने बढ़ाई मुश्किलें, अगले 5-6 दिन रहेंगे बेहद ठंडे

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड इस समय कड़ाके की ठंड और शीतलहर की चपेट में है। मौसम विभाग ने अगले पांच-छह दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क और ठंडा बने रहने का अनुमान जताया है। इस दौरान मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने वाला है। पहाड़ी क्षेत्रों में ठंड का असर सबसे अधिक है, जहां मसूरी में तापमान माइनस एक डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है।

यह भी पढ़ें 👉  त्योहारों में स्थानीय उत्पादों की खरीद को दें प्राथमिकता: सीएम धामी; सचिवालय में ‘सशक्त बहना उत्सव’ के स्टालों से की खरीदारी

मौसम विभाग ने मैदानी क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने को कहा है। हरिद्वार, ऊधमसिंहनगर, नैनीताल, चंपावत, पौड़ी और देहरादून में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पर्वतीय घाटियों में हल्के से मध्यम कोहरे के आसार हैं।

विभाग ने चेतावनी दी है कि भले ही मौसम शुष्क बना रहेगा, सुबह और शाम की तेज ठंड जनजीवन प्रभावित कर सकती है। देहरादून और अन्य मैदानी जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी नीचे है। पर्वतीय क्षेत्रों में पाला पड़ने की संभावना भी बनी हुई है, जो किसानों और राहगीरों के लिए चुनौती पेश कर सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  सालम क्रांति दिवस: राइंका ढेला में याद किए गए 1942 के वीर संग्रामी

शनिवार को देहरादून सहित अन्य शहरों में मौसम मुख्यत: साफ रहने की संभावना है। सुबह के समय हल्का कुहासा छाया रहेगा। देहरादून में अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें 👉  कार्बेट टाइगर रिजर्व: ढेला रेस्क्यू सेन्टर में उपचाराधीन नर बाघ की मौत, NTCA गाइडलाइन के तहत हुआ पोस्टमार्टम

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि ठंड और शीतलहर अगले हफ्ते तक जारी रह सकती है, इसलिए लोग बाहर निकलते समय गर्म कपड़ों और सुरक्षा के उपायों का विशेष ध्यान रखें।

Ad_RCHMCT