वीवीआईपी सुरक्षा अभियान में चौकाने वाला खुलासा: दो बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में वीवीआईपी कार्यक्रमों की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान और ऑपरेशन कालनेमि तेज कर दिया है। इस अभियान के दौरान  देहरादून पुलिस ने शहर में अवैध रूप से रह रही दो बांग्लादेशी महिलाओं को गिरफ्तार किया है।

चौंकाने वाली बात यह है कि इन महिलाओं ने छद्म नामों का इस्तेमाल कर भारत में रहकर भारतीय नागरिकों से विवाह किया और उनके बच्चे भी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ पर रुद्रपुर में विद्यार्थियों से रूबरू हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी: युवाओं के नवाचार से तय होगी विकसित उत्तराखंड की दिशा; देहरादून में बनी देश की 5वीं सबसे बड़ी साइंस सिटी

कोतवाली पटेल नगर पुलिस के अनुसार, एक महिला मरियम, स्वाति उपाध्याय के नाम से रह रही थी। उसने टैक्सी चालक धर्मवीर से विवाह किया और उसकी एक 1 साल की बेटी है। दूसरी महिला, शिवली उर्फ सना, ने सहारनपुर के कारपेंटर सलमान से विवाह किया और उसका 10 महीने का बेटा है। दोनों अलग-अलग समय पर भारत में घुसपैठ करके रह रही थीं और दिल्ली में मिलने के बाद देहरादून आई थीं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में विंटर टूरिज्म को मिलेगी नई उड़ान: नए पर्यटन स्थलों और सर्किट पैकेज पर मुख्य सचिव की समीक्षा; 15 दिन में फिर होगी बैठक

पुलिस ने तलाशी में दोनों महिलाओं के बांग्लादेशी पहचान पत्र बरामद किए हैं। कोतवाली पटेल नगर प्रभारी चंद्रभान अधिकारी ने बताया कि दोनों महिलाओं को नियमों के अनुसार डिपोर्ट किया जाएगा।

यह गिरफ्तारी ऑपरेशन कालनेमि के तहत लगातार की जा रही कार्रवाई का हिस्सा है। इससे पहले भी देहरादून में 7 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार कर डिपोर्ट किया जा चुका है, जबकि 7 अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजा गया था।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन से मिला विश्व बैंक का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल: 'उत्तराखंड@2047', जल प्रबंधन, आपदा प्रबंधन और सतत विकास पर हुई विस्तृत चर्चा

एसएसपी देहरादून के निर्देश पर जिले भर की पुलिस टीमें लगातार चेकिंग और सत्यापन अभियान चला रही हैं, ताकि अवैध रूप से रह रहे लोगों की पहचान कर उचित कार्रवाई की जा सके।

Ad_RCHMCT