हल्द्वानी में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, परिवार का आशियाना जलकर हुआ राख

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी में मंगलवार को भीषण अग्निकांड हो गया। पहर बनभूलपुरा के इंदिरा नगर बड़ी सड़क पर एक परिवार के घर में आग लग गई, जिससे उनका पूरा आशियाना जलकर राख हो गया। यह हादसा दोपहर 12 से 1 बजे के बीच शॉर्ट सर्किट के कारण हुआ। उस समय मकान मालिक शमीम अहमद मेहनत-मजदूरी के लिए घर से बाहर थे और उनकी मां भी काम पर गई थीं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी ने 9.87 लाख पेंशनभोगियों के खातों में हस्तांतरित किए ₹146.32 करोड़; डीबीटी के जरिए जुलाई माह की पेंशन जारी

आग लगते ही पड़ोसियों ने घर से धुआं उठता देखा और हड़कंप मच गया। उन्होंने ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया, लेकिन तब तक आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी। मोहल्लेवासियों ने बाल्टियों और मटकों से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन सारा सामान जलकर राख हो चुका था। आग में कपड़े, बिस्तर, डबल बेड, फर्नीचर और अन्य जरूरी घरेलू सामान पूरी तरह नष्ट हो गया। अनुमानित नुकसान लगभग एक से डेढ़ लाख रुपये बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के मेगा प्रोजेक्ट्स पर मुख्य सचिव सख्त: रुद्रपुर व पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज जल्द शुरू करने के निर्देश; शारदा घाट निर्माण में देरी पर जताई नाराजगी

मौके पर पूर्व सभासद शकील अहमद सलमानी भी पहुंचे और उन्होंने आग बुझाने में मदद की। साथ ही फायर ब्रिगेड, पुलिस और तहसील प्रशासन को सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मेहनत के बाद आग पर नियंत्रण पाया। भवन स्वामी ने विधायक सुमित हृदेश को भी घटना की जानकारी दी, जिन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी और केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा के बीच हुई अहम बैठक; उत्तराखंड में सड़क ढाँचे के विस्तार और क्षेत्रीय विकास पर हुई चर्

मोहल्लेवासियों ने भी बड़ी संख्या में आग बुझाने में सहयोग किया। पूर्व सभासद शकील अहमद सलमानी ने जिला और नगर प्रशासन से आग्रह किया है कि गरीब परिवार को आपदा राहत मद से यथासंभव आर्थिक सहायता दी जाए, ताकि वे अपने जीवन-यापन को पुनः सुचारू रूप से शुरू कर सकें।

Ad_RCHMCT