वन प्रभाग मे सर्प प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ आयोजन,नेचर गाइड़ों दी गई सांपों की जानकारी।।

ख़बर शेयर करें -

वन प्रभाग मे सर्प प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ आयोजन,नेचर गाइड़ों दी गई सांपों की जानकारी।।

रामनगर वन प्रभाग के अंतर्गत सीतावनी जॉन के लिए नेचर गाइड की भरती की गई, एक लम्बे समय के अन्तराल के बाद गाइडस के लिए एक सप्ताह का प्रशिक्षण देना वन प्रभाग द्वारा सुनिश्चित किया गया है।

वर्तमाल मैं मौसम मैं बढ़ती गर्मी के करण अब साँपो का निकलना सुरु हो गया हैं साथ ही बरसात में साँपो का चाल चलन बढ़ जाता हैं इस तथ्यों को ध्यान में रखते हुए सेव द स्नेक एण्ड वाइल्ड लाइफ वेलफेयर सोसायटी रामनगर के

यह भी पढ़ें 👉  स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर नैनीताल पुलिस सख्त: एक सप्ताह में 2,674 वाहनों की चेकिंग, 373 के चालान और 4 वाहन सीज

अध्यक्ष व सर्प विशेषज्ञ चन्द्रसेन कश्यप द्वारा एक दिवसीय सर्प प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमे सेव द स्नेक सोसायटी के संरक्षक जितेंद्र पपनै ने अपील की है की सांपों को न मारे व वन्य ‌प्राणियो की रक्षा करें।

साथ ही प्रशिक्षण में मौजूद समस्त वन कर्मियों व नेचर गाइड्स को बोर्ड पर चित्र की सहायता से सर्पदंश जैसे मुख्य तथ्यों को सरल भाषा मे समझाया व दिखाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय सरस मेले के दूसरे दिन मुख्य अतिथि विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने गाया गीत, लोक गायक नीरज उप्रेती की स्टार नाइट ने बांधा समां।

साथ ही प्रशिक्षण कार्यशाला को दो भागों में सम्पन्न किया गया। प्रथम भाग में प्रोजेक्शन सहायता से समझाया पढ़ाया गया। तथा एक छोटे ब्रेक के पश्चात पुनः कार्यशाला को आरम्भ कर सर्प प्रशिक्षण के सबसे महत्वपूर्ण भाग सांपों से साक्षात्कार करा कर प्रक्षिक्षण दिया गया।

जिसमें साँपो को रेस्क्यू करने के आसान एवं सुरक्षित तरीके सिखाये गए।

यह भी पढ़ें 👉  सड़कों के निर्माण में महापौर दीपक बाली ने जड़ा शतक: 3.09 करोड़ की लागत से बनने वाली 21 सड़कों का किया शिलान्यास

इस दोरान सभी प्रशिक्षणार्थी बहुत उत्साहित दिखाई दिये। सभी ने एक एक कर सांपों को पकड़ा और रेस्क्यू करने का तरीका सीखा व सर्प विशेषज्ञ चन्द्रसेन कश्यप द्वारा समाज में व्याप्त भ्रमो व साँपो से संबंधित अनेकों अंधविश्वासों को भी दूर किया गया।‌

इस मोकेे पर‌ सोसायटी के किशन कशयप, अर्जुन कशयप,अनुज कशयप, गीता कश्यप, सोनिया सत्यवली, महेंद्र आर्य ‌आदि लोग मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT