उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश का दौर, मौसम विभाग का येलो अलर्ट

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में इन दिनों मौसम ने करवट ले ली है। एक ओर जहां मैदानी इलाकों में लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है, वहीं पहाड़ी जिलों में यह राहत आफत बनकर बरस रही है। शनिवार सुबह से केदारनाथ धाम में ताजा बर्फबारी का सिलसिला शुरू हो गया है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  मानसून के बाद युद्धस्तर पर दुरुस्त होंगी प्रदेशभर की सड़कें: कैबिनेट बैठक में बनी ठोस कार्ययोजना; समय से टेंडर पूरे करने के निर्देश

बीते दो दिनों से प्रदेशभर में बारिश, अंधड़ और ओलावृष्टि का दौर जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र ने शनिवार को भी राज्य के पर्वतीय जिलों में झोंकेदार हवाओं, तेज बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पिथौरागढ़, बागेश्वर और अल्मोड़ा जिलों के कुछ हिस्सों में कई दौर की तेज बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। इन क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में सरस मेले की धूम: स्थानीय उत्पादों और महिला सशक्तिकरण को मिला बड़ा मंच!

हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिलों में भी मौसम का प्रभाव देखा जा सकता है। यहां कहीं-कहीं तेज गर्जना के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में पीएनजी पाइपलाइन विस्तार की समीक्षा: कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार में कार्य पूरे करने और स्पष्ट भूमि नीति बनाने के निर्देश

मौसम विभाग के अनुसार राहत की खबर यह है कि 13 अप्रैल से प्रदेशभर में मौसम के साफ रहने की उम्मीद है। इसके बाद लोगों को फिलहाल मौसम संबंधी किसी बड़ी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

Ad_RCHMCT