ब्रेकिंग-रामनगर बेचने के लिए लाया जा रहा भारी मात्रा मे गांजे के साथ रामनगर के युवक को SOG/सल्ट पुलिस ने किया गिरफ्तार।।

ख़बर शेयर करें -

SOG/सल्ट पुलिस ने 9 किलो गांजे के साथ 01 युवक को किया गिरफ्तार

प्रदीप कुमार राय एस0एस0पी0 अल्मोड़ा द्वारा एस0ओ0जी0 टीम एवं समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध शराब की बिक्री, एवं तस्करी पर अंकुश लगाये जाने हेतु सघन चैकिंग अभियान चलाकर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश पर एस0ओ0जी0 व जनपद पुलिस टीम द्वारा नशे का कारोबार करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाकर लगातार गिरफ्तारियाँ की जा रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर नैनीताल पुलिस सख्त: एक सप्ताह में 2,674 वाहनों की चेकिंग, 373 के चालान और 4 वाहन सीज

गुरुवार को sog व थाना सल्ट पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा थानाध्यक्ष अजेन्द्र प्रसाद थाना सल्ट के नेतृत्व मे चैकिंग के दौरान सल्ट लमखाल बैंड नैल तिराहे के पास 01 युवक के कब्जे से प्लास्टिक के कट्टे में कुल 09.053KG गाँजा कीमत- 135795/-रु0 बरामद होने पर युवक को गिरफ्तार कर थाना सल्ट में धारा- 8/20 एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में 24 नवंबर से सजेगा राष्ट्रीय सरस मेला: एक मंच पर दिखेंगे 250 स्टॉल, सीडीओ ने तैयारियों का लिया जायजा

SOG प्रभारी सुनील धानिक ने बताया कि पूछताछ करने पर युवक द्वारा बताया गया कि मै गाँजा लेने आज रामनगर से सराईखेत आया था मैने कटपतिया व ईकोखेत से 02 लोगो से बातचीत करके उनसे गाँजा लिया, उनको मैने 9000/-रुपये दिये वो चले गये उनका नाम-पता मै नही जानता हूँ।
गिरफ्तार युवक का नाम
प्रदीप कुमार उम्र करीब-27 वर्ष पुत्र रामपाल निवासी ग्राम ब्यौर कासमाबाद थाना इस्लामनगर तह0 बिसौली जिला बदायूँ उ0प्र0
हाल- मौहल्ला शक्तिनगर रामनगर थाना रामनगर जिला नैनीताल
बरामदगी- 09.053 किलोग्राम गांजा।
कीमत- 1,35,795 रुपये

यह भी पढ़ें 👉  ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत एसओजी व काठगोदाम पुलिस की संयुक्त कार्रवाई: करीब 3 लाख रुपये की 10 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

पुलिस टीम-
1.थानाध्यक्ष अजेन्द्र प्रसाद थाना सल्ट
2 कानि0 संजू कुमार थाना सल्ट
3- कानि0 मनमोहन सिंह SOG
4-हो0गा0 मनोज शर्मा

Ad_RCHMCT