उत्तराखण्ड लेखपाल संघ के प्रदेश महामन्त्री तारा चन्द्र घिल्डियाल ने आयुक्त कुमाऊं मंडल दीपक रावत से की शिष्टाचार भेंट

ख़बर शेयर करें -

भूमि क्रय से पहले लेखपाल प्रारूप हो जरूरी:-घिल्डियाल

पहली शिष्टाचार भेंट में रखी मांग

उत्तराखण्ड लेखपाल संघ के प्रदेश महामन्त्री तारा चन्द्र घिल्डियाल ने आयुक्त कुमाऊं मंडल दीपक रावत से कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में महामंत्री चुने जाने के बाद पहली शिष्टाचार भेंट की।

वार्ता के दौरान घिल्डियाल ने बताया कि मैदानी क्षेत्रों में भूमि के क्रय-विक्रय में लगातार वृद्धि होती जा रही है जिसके चलते क्रेता-विक्रेता के बीच भूमि संबंधी धोखाधड़ी के मामलों में वृद्धि संज्ञान में आ रही है।

यह भी पढ़ें 👉  इकोनॉमिक टाइम्स वर्ल्ड लीडर्स फोरम 2026 में सीएम धामी ने रखा उत्तराखंड का रोडमैप; यूसीसी, सुशासन, ऑल-वेदर टूरिज्म और ₹34 हजार सरकारी नौकरियों का उल्लेख

लेखपाल संघ की यह मांग है कि मैदानी क्षेत्रों में क्रय-विक्रय पूर्व तहसील से लेखपाल प्रारूप जिसमें क्रेता,विक्रेता का नाम, पता, विक्रय भूमि का क्षेत्रफल,चौहद्दी तथा विक्रेता को शेष अंश स्पष्ट हो से संबंधित पूर्ण जानकारी लेखपाल प्रारूप के रूप में रजिस्ट्री/बैनामे से पूर्व सब रजिस्ट्रार कार्यालय में प्रस्तुत करना अनिवार्य किया जाए, ताकि लैंडफोर्ड के मामलों तथा विवादित दाखिल खारिज के मामलों को कम से कम किया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला ऐतिहासिक जनसमर्थन: 2.5 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने भेजा विजन; 140 श्रेष्ठ विचारों पर सीएम धामी करेंगे सीधा संवाद

घिल्डियाल ने बताया कि अक्सर क्रेता बिना तहसील से जानकारी लिए जमीन क्रय कर धोखाधड़ी का शिकार हो रहे हैं।

आयुक्त दीपक रावत ने जल्द ही इस संबंध में आदेश जारी करने का आश्वासन दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  रक्षाबंधन पर मातृशक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण का सीएम धामी ने दोहराया संकल्प, दी निःशुल्क बस यात्रा की सौगात

इस अवसर पर राजस्व उप निरीक्षक लक्ष्मी नारायण यादव,उपेंद्र चौहान आदि उपस्थित रहे।

Ad_RCHMCT