नाबालिग भतीजी से सौतेले चाचा ने किया दुराचार, चाची ने भी दिया पति का साथ, गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

लालकुआं। सौतेले चाचा ने नाबालिग भतीजी को हवस का शिकार बना लिया। इस कार्य में चाची ने भी अपने पति का साथ दिया। इसके बाद दोनों शहर से फरार हो गए। मामले में पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी चाचा-चाची को आगरा से गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया गया है।

लालकुआं कोतवाली पुलिस के अनुसार बीती एक अप्रैल को क्षेत्र की ही एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई कि उसकी नाबालिग लड़की घर से गायब हो गई है। जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच कोतवाली पुलिस की उपनिरीक्षक रंजनी आर्य को सौंपी।

यह भी पढ़ें 👉  जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: रामनगर में 'सेवा पखवाड़ा' शिविर में उमड़ा जनसैलाब!

उपनिरीक्षक रजनी आर्य ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विवेचना शुरू की। जिसमें पुलिस को उसके मोबाइल नंबरों की लोकेशनों से पता चला कि लड़की आगरा है। तुरंत ही पुलिस आगरा पहुंची जहां पुलिस ने नाबालिग लड़की को सही-सलामत उसकी चाची के घर से बरामद कर लिया। इसी दौरान नाबालिग लड़की ने पुलिस को बताया कि उसके साथ उसके सौतेले चाचा ने दुष्कर्म किया है।

यह भी पढ़ें 👉  नाबार्ड परियोजनाओं में आएगी तेजी: मुख्य सचिव ने विभागों को 3 दिन में प्रोजेक्ट पोर्टल पर अपलोड करने के दिए निर्देश; वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए ₹1,000 करोड़ का लक्ष्य

पुलिस ने आरोपी चाचा और उसका साथ देने वाली लड़की की चाची को आगरा से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को पूछताछ में पता चला कि लड़की की चाची मंजू ने अपने पहले पति को दो साल पहले छोड़ दिया था। जिसके बाद वह आगरा निवासी अपने दूसरे पति के साथ आगरा में रह रहीं थी।

इसी दौरान बीते एक अप्रैल दिन शनिवार की दोपहर लड़की की चाची लालकुआं रेलवे स्टेशन पहुची और लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ आगरा ले गई। आगरा ले जाकर उसने अपने दुसरे पति के साथ उसकी शादी करने का दवाब बनाया जब लड़की नहीं मानी तो उसके सौतेले चाचा ने उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। जिसके बाद उन्होंने लड़की को बीती 5 अप्रैल को लालकुआं वापस भेज दिया।

यह भी पढ़ें 👉  केदारनाथ-बद्रीनाथ पुनर्निर्माण कार्यों को मिलेगी रफ्तार: मुख्य सचिव ने दिए निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, कूड़ा प्रबंधन के लिए बनेगा 'एकीकृत प्लान'

वहीं पुलिस को लड़की की चाची से पता चला कि वह लड़की की शादी कर उसे गलत कामों में धकेलने वाले थे। फिलहाल पुलिस ने आरोपी लड़की की चाची और उसके सौतेले चाचा को गिरफ्तार कर लिया पुलिस ने दोनों के खिलाफ आईपीसी की धारा 363,366,376 एवं 3/4 वा 16/17 पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया है।

Ad_RCHMCT