उत्तराखंड: अवैध मदरसों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई, 10 मदरसों को सील, विरोध

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड सरकार के निर्देश पर पुलिस और प्रशासन ने अवैध मदरसों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। सोमवार को विकासनगर क्षेत्र में प्रशासन की टीम ने 10 अवैध मदरसों को सील किया। प्रशासन के अनुसार, इन मदरसों का रजिस्ट्रेशन नहीं था और इनसे संबंधित कई खामियां पाई गईं, जिसके कारण उन्हें सील करना पड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: रामदत्त जोशी अस्पताल की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की मांग, राहुल दरम्वाल के नेतृत्व में युवाओं ने CMS को सौंपा ज्ञापन

विकासनगर एसडीएम विनोद कुमार ने बताया कि शासन के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है। अब तक कुल 19 मदरसों को सील किया जा चुका है, और प्रशासन की संयुक्त टीम लगातार इस प्रकार की कार्रवाई जारी रखे हुए है। एसडीएम ने बताया कि पुलिस और प्रशासन की टीम मदरसों का वेरिफिकेशन कर रही है, और जहां भी कमी पाई जाती है, वहां तुरंत कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  दून विश्वविद्यालय में 'दीक्षारम्भ सत्र' की शुरुआत: सीएम धामी ने ₹28.59 करोड़ के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स का किया लोकार्पण; 88.4 FM कम्युनिटी रेडियो लॉन्च

इस कार्रवाई के बाद, मुस्लिम संगठनों ने तीव्र विरोध प्रदर्शन किया और देहरादून जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान पुलिस ने कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया, लेकिन बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। मुस्लिम संगठनों ने आरोप लगाया कि रमजान के पाक महीने में बिना पूर्व सूचना के मदरसों पर कार्रवाई की जा रही है, और प्रशासन ने कार्रवाई के स्पष्ट कारण नहीं बताए, जिससे उनमें गहरा आक्रोश पैदा हो गया है।

Ad_RCHMCT