नैनीताल पुलिस का तगड़ी कार्यवाही: 99 अराजकतत्वों की धरपकड़

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी: महिलाओं की सुरक्षा और शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के नेतृत्व में “ऑपरेशन रोमियो” अभियान सख्ती से जारी है। आगामी त्योहारों को देखते हुए भीड़भाड़ वाले बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  पीरूमदारा में 14 अक्टूबर को धूमधाम से मनाई जाएगी महाराजा अग्रसेन जयंती, अग्रवाल सभा समिति करेगी भव्य आयोजन

एसएसपी मीणा के निर्देशानुसार एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्रा के नेतृत्व में भीमताल, भवाली और हल्द्वानी में थानाध्यक्षों एवं पुलिस टीम ने व्यापक छापेमारी की। इस दौरान नशा करने, अशांति फैलाने और अराजकतत्व फैलाने वाले 99 लोगों को हिरासत में लिया गया, जिनसे कुल 24,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल: खुजेठी–पतलिया–बलना मोटर मार्ग के डामरीकरण कार्य का शिलान्यास, 1.24 करोड़ से सुधरेंगे कई गांवों के हालात

साथ ही, नशे की हालत में वाहन चलाने वाले 4 चालकों को गिरफ्तार कर उनके वाहन सीज कर दिए गए हैं। पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि महिलाओं की सुरक्षा सर्वोपरि है और अराजकतत्व, अपराध व नशाखोरी पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  पीएनजी पीजी कॉलेज रामनगर में ‘मेरे सपनों का भारत, विकसित भारत 2047’ विषय पर संगोष्ठी आयोजित

नैनीताल पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, नशे से दूर रहें और समाज में शांति बनाए रखने में सहयोग दें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अशांति फैलाने वालों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Ad_RCHMCT