उत्तराखंड की जंगल आग पर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश, सरकार जल्द करें उपाय

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के जंगलों की आग को लेकर दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने चिंता जाहिर की है। कोर्ट ने अगली सुनवाई में राज्य सरकार को स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है। राज्य सरकार से कहा है कि कृत्रिम बारिश उपाय नहीं है। इस पर पूरी तरह से काबू पाने के लिए आपको कदम उठाने होंगे। इस मामले में 15 मई को अगली सुनवाई होगी।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर के विकास को रफ्तार: महापौर दीपक बाली ने ₹74.18 लाख की लागत से किया 6 सड़कों का शिलान्यास

सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में सीईसी (केंद्रीय उच्चाधिकार समिति) से दोनों पक्षों को दस्तावेज देने का निर्देश दिया है। याचिकाकर्ता और वरिष्ठ वकील राजीव दत्ता ने राज्य सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाया है। याचिकाकर्ता ने कहा है कि उत्तराखंड में जंगलों की आग इस कदर फैली है कि उसे पूरी दुनिया देख रही है। इसके चलते पांच लोगों की मौत हो चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  NAEST 2026: पद्मश्री प्रो. एच.सी. वर्मा की 'विज्ञान यात्रा' से जुड़ें, घर बैठे जीतें ₹50,000 की स्कॉलरशिप

याचिका में भी बताया गया है कि उत्तराखंड में आग लगने की 398 घटनाएं हो चुकी हैं। 62 नामजद के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। साथ ही मांग की गई है कि जंगलों की आग के लिए एक राष्ट्रीय नीति होनी चाहिए। बताते चलें कि राज्य के जंगलों में लगी आग ने सरकार की नींद उड़ा रखी है। सीएम धामी लगातार इस पर नजर बनाए हुए हैं और मॉनिटरिंग कर रहे हैं। इस बाबत उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक की।

Ad_RCHMCT