यहां एकाएक भरभरा कर गिर गई बिल्डिंग, बाल-बाल बच गई महिला, बड़ा हादसा टला

ख़बर शेयर करें -

कोटद्वार। यहां बुधवार को एक बिल्डिंग अचानक भरभरा कर सड़क पर आ गिरी। इससे लोगों में भगदड़ मच गई। इस बीच एक महिला भी मलवे की चपेट में आने से बच गई। गिरासू हालत में पहुंच चुकी इस बिल्डिंग के स्वामी को लंबे समय से प्रशासन द्वारा नोटिस ‌दिया जा रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन से मिला विश्व बैंक का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल: 'उत्तराखंड@2047', जल प्रबंधन, आपदा प्रबंधन और सतत विकास पर हुई विस्तृत चर्चा

जानकारी के अनुसार स्टेशन रोड पर पुलिस चौकी के सामने एक बिल्डिंग गिर गई, इस गिरासूं बिल्डिंग को प्रशासन ने पिछले काफी समय से लगातार नोटिस भेजे जा रहे थे। जिसके बाद भी बिल्डिंग मालिक और किरायेदार नोटिस को अनदेखा करते रहे। बिल्डिंग में एक होटल और दुकान चले रहे है। जिसमे होटल का हिस्सा बाहर से पूरी तरह टूट कर सड़क पर आ गिरा

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में व्यापारियों और उद्योग प्रतिनिधियों से रूबरू हुए सीएम धामी: "व्यापारी अर्थव्यवस्था की रीढ़, आप व्यापार बढ़ाइए—सरकार आपके साथ खड़ी है"

इस दौरान दो मोटर साइकिल मलबे में दब गई, आसपास के लोगो ने बताया की स्टेशन रोड, बस और टैक्सी स्टैंड होने के कारण अक्सर यहां भीड़ रहती है। आस-पास के लोगों ने बताया की बिल्डिंग के नीचे खड़ी एक महिला बाल बाल बच गई, लेकिन दो मोटर साइकिल मलबे में दब गई। प्रशासन द्वारा नगर में कई गिरासू बिल्डिंग को नोटिस भेजा गया है। लेकिन बिल्डिंग मालिक लापरवाह बने हुए है।

Ad_RCHMCT