मुख्यमंत्री ने परखी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाएं, मरीजों से मुलाकात

ख़बर शेयर करें -

गैरसैंण: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैरसैंण का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में दवाओं की उपलब्धता एवं मरीजों के लिए अन्य आवश्यक सुविधाओं की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने अस्पताल में भर्ती मरीजों का हालचाल जाना। इस अवसर पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत बन रहे 50 बेड के उप जिला चिकित्सालय के नवीन भवन की कार्य प्रगति का भी अवलोकन किया। उन्होंने कार्यदाई संस्था को इसका निर्माण कार्य जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  संत समाज का मार्गदर्शन धर्म, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा: सीएम धामी; हरिद्वार में पूज्य सतगुरु लाल दास महाराज के 51वें निर्वाण दिवस में हुए शामिल

मुख्यमंत्री ने कहा की स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सरकार द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। राज्य के दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को और मजबूत बनाने की दिशा में तेजी से कार्य हो रहे हैं। आयुष्मान योजना के तहत इस बार बजट में वृद्धि की गई है। इस योजना का लाभ सभी कार्ड धारकों को मिले, यह सरकार की प्राथमिकता है।

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत जिला अस्पताल में ₹50 लाख की ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का लोकार्पण: सीएम धामी बोले—'चंपावत को आदर्श जिला बनाना हमारा संकल्प'

इस अवसर पर विधायक अनिल नौटियाल, भूपाल राम टम्टा, मुन्ना सिंह चौहान, सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश कुमार, जिलाधिकारी चमोली हिमांशु खुराना, एसपी प्रमेन्द्र डोभाल, सीएमओ डॉ. राजीव शर्मा, अपर जिलाधिकारी अभिषेक त्रिपाठी एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Ad_RCHMCT