जिस आमा को बाघ के ले जाने की थी ख़बर, वो गधेरे पर सकुशल मिली

ख़बर शेयर करें -

द्वाराहाट। कॉर्बेट हलचल
द्वाराहाट थाना क्षेत्र में 2 दिन पहले जिस वृद्धा को बाघ द्वारा ले जाने की सूचना फैली, वह पुलिस और वन विभाग के सर्च अभियान में बुधवार रात गधेरे (नदी) पर पुल के नीचे से सकुशल बरामद हुई। ग्रामीणों ने त्वरित कार्रवाई के लिए पुलिस विभाग की सराहना की है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी पुलिस का बड़ा एक्शन: बाइक चोर गैंग का भंडाफोड़, 2 शातिर गिरफ्तार


दरअसल, 30 अगस्त की रात करीब 09.30 बजे किसी ने पुलिस को 112 डायल में सूचना दी कि ग्राम छब्बीसा में 70 वर्षीय शान्ति देवी को बाघ उठाकर ले गया है।


सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष द्वाराहाट ने उप निरीक्षक राजेन्द्र कुमार को पुलिस टीम और जरूरी उपकरणों के साथ मौके पर रवाना किया। पुलिस टीम ने वन विभाग से सामंजस्य स्थापित कर व राजस्व विभाग के कर्मचारियों को मौके पर बुलाकर संयुक्त रुप से रात में सर्च अभियान चलाया।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध शराब कारोबारियों पर कार्रवाई तेज : चोरगलिया पुलिस ने युवक को कच्ची शराब के साथ किया गिरफ्तार


पुलिस और वन विभाग की टीम ने आस-पास के क्षेत्रो में सघन काँम्बिंग की गयी किन्तु देर रात्रि तक भी वृद्ध महिला शान्ति देवी का पता नही चल पाया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में तमंचे की नोक पर लूट! स्कूटी से पीछा कर वारदात करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार


कड़ी मसक्कत व खोजबीन अभियान के बाद गुरुवार 31 अगस्त को ग्राम छब्बीसा से लगभग 03 किलोमीटर दूर दोसाद गधेरे पुल के नीचे से लापता शान्ति देवी सकुशल बरामद कर ली गई। पुलिस ने शांति देवी को उनके पुत्र दीपक पाठक एवं अन्य परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

Ad_RCHMCT