महंगी बाइक चलाने के शौक ने बना दिया चोर, पुलिस ने किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में चोरी के मामले दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हैं शासन प्रशासन के द्वारा चोरों के ऊपर लगाम लगाने की कोशिश की जाती है लेकिन वह पूरी की पूरी बेअसर साबित होती जा रही है कहते हैं कि आज के जमाने में इंसान के शोक बड़े हैं लेकिन शौक को पूरा करने के लिए लोग कई बार गलत रास्ते पर भी निकल पड़ते हैं जैसे ही मामला देहरादून के सामने आ गया है यहां पर तीन युवकों को उनके महंगी बाइक चलाने के शौक ने चोर बना दिया। पुलिस ने तीनों चोरों को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड के सतत विकास को मिलेगी नई रफ़्तार: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से मिलीं UNDP की डिप्टी रेजिडेंट रिप्रेजेंटेटिव इजाबेल; कार्बन क्रेडिट और डिजिटल ट्रैकिंग पर सहयोग की रूपरेखा तैयार

पता चला है कि तीनों एक गाड़ी को मन भरने तक चलाते थे। फिर दूसरी चोरी की तैयारियां करते थे। पुलिस ने चोरों के पास से तीन स्कूटी व पांच बाइक बरामद की हैं।एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने प्रेस वार्ता में मामले की जानकारी दी और बताया कि बीती 14 अगस्त को रायपुर के तुनवाला से प्रदीप शर्मा, 21 अगस्त को सुंदरवाला से असलम सैफी और 20 सितंबर को ज्योतिर्मय एन्क्लेव तुनवाला से प्रवीण कुमार की बाइक गायब हुई थीं। जिसके बाद रायपुर थानाध्यक्ष मनमोहन सिंह नेगी ने अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

यह भी पढ़ें 👉  मानसून से निपटने को धामी सरकार तैयार: देहरादून में राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल; आपदा प्रबंधन के लिए AI और ड्रोन तकनीक का होगा इस्तेमाल

एसएसआई आशीष रावत के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन युवकों को खोजा और चोरी किए वाहनों के नंबर के आधार पर रविवार की रात बंदरकोट तिराहे पर तीनों को पकड़ लिया। मूल रूप से ग्राम-बौन (डुंडा) उत्तरकाशी के रहने वाले चोरों की पहचान सोमेश कुमार, परमवीर और आयुष के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  युवाओं के सपनों को उड़ान: सीएम धामी ने 187 नवचयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र; कहा- आपकी कार्यशैली और संवेदनशीलता ही अब आपकी असली पहचान


बता दें कि तीनों चोरी की हुई बाइक का इस्तेमाल कर रहे थे जबकि तीन स्कूटी और दो बाइक उन्होंने दून के बालावाला में जंगल में छिपा रखी थीं। मसूरी के होटल में काम करने वाला मास्टरमाइंड सोमेश ही दोस्तों को गांव से लेकर आया था। उसके बाद तीनों ने महंगी बाइक चलाने के शौक को पूरा करने के लिए चोरी का प्लान बनाया। तीनों आरोपित बेरोजगार हैं। तीनों की उम्र 18-19 साल के आसपास है।

Ad_RCHMCT