मुख्यमंत्री के समक्ष रखा भूसा संकट का मुद्दा, प्रदेश से बाहर निर्यात पर रोक की मांग

ख़बर शेयर करें -

लालकुआं। लालकुआं से भाजपा विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट ने आज देहरादून में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उत्तराखण्ड में जानवरों के लिए हो रही भूसे की कमी को देखते हुए प्रदेश से बाहर भूसा निर्यात करने पर रोक लगाने की मांग उठाई।

विधायक डॉ बिष्ट ने मुख्यमंत्री के सामने काश्तकारों के साथ ही अन्य समस्याओं को भी उठाया। कहा कि प्रदेश में जानवरों हेतु भूसे के संकट को देखते हुए उत्तराखंड से बाहर भूसा भेजे जाने पर प्रतिबंध लगाना जरूरी है। साथ ही  पेपर मिलों के भूसा खरीदने पर रोक लगाने की मांग भी उठाई।

यह भी पढ़ें 👉  ​बड़ी सौगात! हल्द्वानी में ₹6.75 करोड़ से बनेगा कुमाऊँ मीडिया सेन्टर

इंदिरानगर से निकलने वाले गंदे नाले को डायवर्ट करने की जो योजना स्वीकृत हुई है उसके लिए धन आवंटन कराने की मांग भी उठाई। विधायक डॉ बिष्ट ने कहा कि लालकुआं विधान‌सभा के 55 नलकूपों में स्टेबलाइ‌जर लगाने हेतु स्वीकृत योजना हेतु धन आवंटन किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  Kedarnath Yatra: रुद्रप्रयाग पुलिस को मिली बड़ी सफलता, खच्चर के चारे से बरामद हुई 494 बोतल,3.5 लाख की अवैध शराब, आरोपी गिरफ्तार।

साथ ही काठगोदाम के पास क्षतिग्रस्त गौलापार क्षेत्र की मुख्य सिचाई नहर के पुर्ननिर्माण की स्वीकृत योजना हेतु धन राशि आवंटित की जाए। कहा कि दुबालबेडा और चोरगलिया हेतु स्वीकृत बाढ सुरक्षा योजना हेतु धन आवंटित किया जाए।

Ad_RCHMCT