छात्र हमारी पूंजी है सजाना सवारना शिक्षक का काम, द्विवार्षिक अधिवेशन में शिक्षकों ने छात्र हित सहित अपनी मांगों को उठाया।।

ख़बर शेयर करें -

छात्र हमारी पूंजी है सजाना सवारना शिक्षक का काम, द्विवार्षिक अधिवेशन में शिक्षकों ने छात्र हित सहित अपनी मांगों को उठाया।।

चौखुटिया(,गणेश जोशी) विकास खंड सभागार में राजकीय शिक्षा संगठन के द्विवार्षिक सम्मेलन के पहले सत्र में छात्र हित के लिए शिक्षा देना हमारा अधिकार के साथ शिक्षकों ने शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने पर जोर दिया साथ ही शिक्षकों ने अपनी समस्याओं को भी उठाया।

पहले सत्र में शिक्षा उन्नयन गोष्ठी करते हुए शिक्षकों ने छात्रों के हित को सर्वोपरि बताते हुए कहा कि छात्र हमारी पूंजी है साथ ही शिक्षक भी समाज का एक दर्पण है लेकिन अनावश्यक रूप से सरकारों द्वारा थोपे जा रहे

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रपति भवन के 'एट होम' रिसेप्शन के लिए अल्मोड़ा की गर्विता भाकुनी का चयन; देश भर से चुने गए 5 'युवा आपदा मित्र' कैडेट्स में बनाई जगह

कार्यक्रमों से शिक्षक अपने मुख्य लक्ष्य शिक्षा देने के कार्य से अन्य कार्यों में भटक जा रहा है जिससे मंशा के अनुरूप बच्चों के सर्वांगीण विकास की शिक्षा देने में कहीं ना कहीं सरकारें भी दोषी हैं

इसके अलावा शिक्षकों ने पुरानी पेंशन बहाली,पदोन्नति,वर्ष बार नियमितीकरण, पूर्वी की भांति अवकाश बहाल करने के प्रस्ताव भी पास किये।

गोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख किरण बिष्ट ,खंड शिक्षा अधिकारी भारत जोशी, लक्ष्मी चंद त्रिपाठी, त्रिभुवन उपाध्याय, जोगा सिंह, प्रधानाचार्य नंदी शर्मा , पूर्व जिला अध्यक्ष बलवंत नेगी, भारतेंदु जोशी अनेक शिक्षकों ने विचार रखें पहले सत्र का संचालन प्रमोद साह ने किया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-नैनीताल मार्ग पर गिरा विशाल चीड़ का पेड़: कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने मौके पर मोर्चा संभाल खुलवाया रास्ता

शिवानी कोठियाल अध्यक्ष व सतीश तिवारी चुने गए मंत्री

राजकीय शिक्षक संगठन के दूसरे सत्र में ब्लाक कार्यकारिणी का गठन किया जिसमें सर्वसम्मति से शिवानी कोठियाल को अध्यक्ष, सतीश चंद तिवारी मंत्री, नरेश कुमार, ज्योति जोशी उपाध्यक्ष, बी पी नैनवाल कोषाध्यक्ष ,सूर्य प्रताप प्रचार मंत्री ,मनोज वर्मा संगठन मंत्री ,प्रमोद कुमार गायत्री बिष्ट संयुक्त मंत्री चुने गए ।

यह भी पढ़ें 👉  गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में 'युवा संवाद': सीएम धामी बोले — "युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत"; बैंकों की ऋण प्रक्रिया सरल करने के निर्देश

चुनाव कन्या इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य नंदी शर्मा व एके सिंह की देखरेख में हुआ सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को चुनाव पर्यवेक्षकों द्वारा शपथ दिलाई गई

अटल उत्कृष्ट विद्यालयों को उत्तराखंड बोर्ड से अंग्रेजी माध्यम की दी जाए मान्यता

शिक्षकों ने अपनी समस्याओं को रखते हुए कहा कि सरकार द्वारा अटल उत्कृष्ट विद्यालय बनाकर सीबीएसई की मान्यता के साथ उत्तराखंड के साथ सौतेला व्यवहार किया गया जबकि उत्तराखंड बोर्ड स्वयं मैं इंग्लिश मीडियम से भी है कहा दोहरे मापदंड अपनाकर अध्यापकों के साथ अन्याय किया जा रहा है।

Ad_RCHMCT