बड़ी खबर-श्री केदारनाथ धाम में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले वायरल वीडियो को लेकर मंदिर समिति ने पुलिस चौकी केदारनाथ को सौपीं तहरीर।।

ख़बर शेयर करें -

श्री केदारनाथ धाम में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले वायरल वीडियो को लेकर मंदिर समिति ने पुलिस चौकी केदारनाथ को सौपीं तहरीर।।

श्री केदारनाथ धाम में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला वायरल वीडियो

श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय के कार्रवाई के निर्देश पर मुख्य कार्याधिकारी मंदिर समिति ने पुलिस चौकी केदारनाथ को तहरीर सौंपी

यह भी पढ़ें 👉  सीमांत क्षेत्रों तक पहुंची सरकार, विकास को नई रफ्तार: भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई धामी कैबिनेट की बैठक

देहरादून: 18 मई। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने शोसियल मीडिया पर चल रहे एक वीडियो का संज्ञान लिया।

वीडियो में एक व्यक्ति अपने साथ एक कुत्ते को बेरोकटोक मंदिर के बाह्य परिसर में घुमा रहा है। तथा मंदिर के बाहर भगवान नंदी की मूर्ति पर उसे ले जा कर स्पर्श करवाकर पूजा अर्चना कर रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस की मजबूत व्यवस्था: कैंची धाम में शटल सेवा बनी श्रद्धालुओं का सहारा, जाममुक्त रहा सफर

धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले इस वीडियो के संबंध में मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र ने मंदिर समिति मुख्य कार्याधिकारी को निर्देश / आदेश जारी किये थे

कि ऐसी अवांछित गतिविधियों पर रोक लगे तथा ऐसे कृत्य करनेवालों पर कानूनी कार्रवाई की जाये इसी क्रम में आज मंदिर समिति मुख्य कार्याधिकारी ने थाना-चौकी केदारनाथ को तहरीर देकर दोषी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई तथा अवांछित गतिविधियों पर रोक लगाने की भी अपेक्षा की है ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Ad_RCHMCT