ठग ने खुद को उषा सोलर डिवीजन का बताया मैनेजर और माल भेजने के नाम पर कंपनी संचालक से लाखों ठगे

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। ठग ने खुद को उषा सोलर डिवीजन का मैनेजर बताकर  एक कंपनी संचालक को लाखों का चूना लगा दिया। इसके बाद ठग मोबाइल बंद कर चंपत हो गया। इस पर पीड़ित ने पुलिस की शरण ली है।

पुलिस को सौंपी तहरीर में रामपुर रोड स्थित मां शीतला वैन्चर्स लिमिटेड के संचालक कालाढूंगी रोड निवासी नवनीत अग्रवाल पुत्र यशोदा नंदन अग्रवाल ने कहा है कि बीते दिनों कंपनी ने  उषा सोलर डिवीजन में  हाई मास्टर टावन बनाने के लिए एक इन्वायरी दायर की। इस पर उषा कंपनी के मैनेजर पंकज ने कोटेशन और वर्कशॉप की फोटो भेजी।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में बड़ी कार्रवाई, मुक्तेश्वर पुलिस ने बरेली निवासी एनडीपीएस एक्ट के वारंटी को किया गिरफ्तार

तय हुआ कि तैयार माल की 50 प्रतिशत राशि मां शीतला वैन्चर्स की ओर से उषा कंपनी को पहले ट्रांसफर की जाएगी। जबकि शेष भुगतान डिलीवरी के बाद किया जाएगा। इस पर शीतला वैंचर्स ने उषा सोलर के खाते में तय डील के अनुसार अलग-अलग किश्तों में 4.43 लाख की रकम ट्रान्सफर कर दी। लेकिन इसके बाद उषा कंपनी के मैनेजर पंकज का मोबाइल स्विच ऑफ आने लगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में आज पहाड़ी जिलों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है, जबकि मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।

जब कंपनी के कस्टमर केयर से संपर्क किया गया तो पता चला कि पंकज नाम का कोई मैनेजर उनकी कंपनी में है ही नहीं। इस पर पीड़ित को ठगे जाने का आभास हुआ। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Ad_RCHMCT