रामनगर-उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा की तिथि में हुआ आंशिक बदलाव,देखिये 10 वीं 12 वीं का परीक्षा कार्यक्रम।।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर-उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा की तिथि में हुआ आंशिक बदलाव,देखिये 10 वीं 12 वीं का परीक्षा कार्यक्रम।।

रामनगर-उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद बोर्ड ने किया परीक्षा कार्यक्रम में आंशिक संशोधन 9 अप्रैल को दसवीं की संस्कृत व 12वीं के अंग्रेजी का पेपर 19 अप्रैल को होगा शेष परीक्षाएं पूर्ववत रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: सीएम धामी ने उत्तराखंड के पदक विजेताओं और कोचों को किया सम्मानित; कहा— "खेल प्रतिभाओं को वैश्विक मंच देना प्राथमिकता"

बता दें कि उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की इस बार दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं 28 मार्च से लेकर 18 अप्रैल तक चलेंगी।

जिसमें आज उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने आंशिक संशोधन किया है. बता दें कि इस बार 10वीं और 12वीं में कुल 243229 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  80 वें स्वतंत्रता दिवस पर सीएम आवास में गूंजा 'वंदेमातरम्': मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया ध्वजारोहण, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ

जिसमें हाई स्कूल की बात करें तो हाई स्कूल में संस्थागत 127414, परीक्षार्थी व व्यक्तिगत 2371 परीक्षार्थी कुल 129785 परीक्षार्थी शामिल होंगे. वही 12वीं में संस्थागत 110204 व्यक्तिगत 2966 परीक्षार्थी कुल 113170 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  दून विश्वविद्यालय में 'दीक्षारम्भ सत्र' की शुरुआत: सीएम धामी ने ₹28.59 करोड़ के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स का किया लोकार्पण; 88.4 FM कम्युनिटी रेडियो लॉन्च

वहीं आज उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने 10 वी व 12वी के पेपरों की तिथियों में आंशिक संशोधन किया है अब 9 अप्रैल को दसवीं की संस्कृत व 12वीं के अंग्रेजी का पेपर 19 अप्रैल को होगा. शेष परीक्षाएं पूर्ववत रहेगी।

Ad_RCHMCT