रात के अंधेरे में कारोबारी को लूटने की थी योजना, सूझबूझ के चलते सफल नहीं हो पाए बदमाश

ख़बर शेयर करें -

रूड़की। बीती रात एक कारोबारी को लूटने का प्रयास उस समय विफल हो गया जब कारोबारी अपनी स्कूटी से लुटेरों को गच्चा देकर मौके से फरार हो गया। पीड़ित कारोबारी ने इस बाबत पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  कार्बेट टाइगर रिजर्व: ढेला रेस्क्यू सेन्टर में उपचाराधीन नर बाघ की मौत, NTCA गाइडलाइन के तहत हुआ पोस्टमार्टम

उक्त मामला कोतवाली सिविल लाईंस अन्तर्गत ग्राम ढण्डेरा का है। घटना की बाबत पुलिस ने बताया कि बीती रात कारोबारी प्रीतरंजन निवासी बैंक काॅलोनी गणेशपुर रूडकी, लंढौरा रोड से अपने घर लौट रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने 5 साल की उपलब्धियों पर आधारित विशेष एल्बम गीत का किया विमोचन; विकास यात्रा को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास बताया सराहनीय

जैसे ही प्रीत रंजन ढण्डेरा के आस पास पहुंचा तो कुछ बाईक सवार लोगों ने अन्धेरे में उसे लूट के इरादे से पकड़ने का प्रयास किया। मगर प्रीतरंजन उन्हें चकमा देकर मौके से फरार हो गया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Ad_RCHMCT