आंगनबाड़ी भवन नहीं, भविष्य गढ़ने का केंद्र हैं ये संस्थानः रेखा आर्य

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने गुरुवार को हल्द्वानी नगर क्षेत्र में तीन आंगनबाड़ी केंद्रों के  नवनिर्मित भवनों का लोकार्पण किया।

यह आंगनबाड़ी केंद्र हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र में  राजेंद्र नगर प्रथम (राजपुरा), सुभाष नगर चतुर्थ और दमुवाढूंगा मल्ली बमौरी में बनाए गए हैं। इनमें प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र भवन की लागत 18.57 लाख रुपए आई है।

इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र कोई सामान्य भवन नहीं है बल्कि बच्चों को स्वस्थ, शिक्षित और संस्कारी बनाकर उत्तराखंड के भविष्य को संवारने का माध्यम भी है। उन्होंने कहा कि बच्चों को उचित पोषण और शिक्षा देने की शुरुआती जिम्मेदारी आंगनबाड़ी केदो पर ही है। अगर बच्चों का बचपन स्वस्थ रहेगा तो प्रदेश को ज्यादा कुशल मानव संसाधन उपलब्ध होगा। 

यह भी पढ़ें 👉  नियम तोड़ने वालों पर एसएसपी नैनीताल का कड़ा एक्शन: मोहर्रम जुलूस के आयोजकों पर मुकदमा दर्ज

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि हाल ही में 7000 से ज्यादा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं की नियुक्ति होने के बाद निश्चित रूप से आंगनबाड़ी केंद्रों की कार्य कुशलता में बढ़ोतरी होगी।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर आने वाले ध्यान दें! VIP कार्यक्रमों को लेकर पुलिस ने कसी कमर, सुरक्षा और रूट को लेकर जारी हुए कड़े आदेश

इस अवसर पर  पार्षद प्रीति आर्या,  अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष रविंद्र बाली, रजनी बाली, भरत वल्दिया, हेमंत साहू, वीरेंद्र जायसवाल, हीरालाल साहू, पार्षद  पंकज त्रिपाठी, पूर्व पार्षद राजेंद्र भाकुनी, पार्षद नेहा अधिकारी, दिनेश वर्मा, विक्रम अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  'फायर फाइटर्स' का सराहनीय कार्य! हल्द्वानी में समय रहते आग पर पाया काबू, सुरक्षित है आसपास का क्षेत्र

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं से  एकल महिला स्वरोजगार योजना के प्रचार पर फोकस करने को कहा। मंत्री ने कहा कि इस योजना के बारे में अपने क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा पात्र महिलाओं तक इसकी जानकारी पहुंचाएं जिससे वह सरकारी सहायता प्राप्त करके अपना रोजगार खड़ा कर सके।

Ad_RCHMCT