बंद घर में मिला नवविवाहिता का शव, जताई जा रही ये आशंका

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। हरिद्वार जिले के मंगलौर कस्बे के पठानपुरा मोहल्ला स्थित नबी कॉलोनी में एक बंद मकान से नवविवाहिता का सड़ा-गला शव बरामद होने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव की पहचान जेबा खानम उर्फ मोना के रूप में हुई है, जिसकी शादी इसी साल जनवरी में मुजफ्फरनगर निवासी समीर उर्फ राजा से हुई थी।

स्थानीय लोगों ने मकान से तेज दुर्गंध आने पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची मंगलौर पुलिस ने ताला तोड़कर मकान में प्रवेश किया तो देखा कि एक महिला का शव कमरे में पड़ा हुआ है। शव के चेहरे और गले पर गंभीर चोट के निशान पाए गए, जिससे मामला हत्या का प्रतीत हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी झील को ‘ग्लोबल डेस्टिनेशन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने दिए 8 हजार हेक्टेयर क्षेत्र का मास्टर व जोनल प्लान बनाने के निर्देश

मृतका की बहन तरन्नुम ने बताया कि जेबा ने दो दिन पहले ही फोन कर कहा था कि उसके साथ मारपीट हो रही है और उसकी जान को खतरा है। इसके बाद से उसका और उसके पति समीर का फोन बंद आ रहा था। आशंका होने पर परिवार सोमवार शाम मंगलौर पहुंचा, जहां मकान बंद मिला और अंदर से कोई जवाब नहीं मिला।

यह भी पढ़ें 👉  विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन के साथ उत्तराखण्ड को आगे बढ़ाना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

पुलिस ने शव मिलने के बाद फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। एसपी हरिद्वार देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि शव के गले और चेहरे पर निशान मिलने से मामला संदिग्ध लग रहा है। महिला का पति समीर फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सीमांत उत्तरकाशी का किया सघन दौरा: चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी की सामरिक व्यवस्थाओं का लिया जायजा; महिला स्वयं सहायता समूहों और मेधावी छात्रों को किया प्रोत्साहित

पुलिस ने पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पति के खिलाफ IPC की धारा 304B (दहेज हत्या) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। शुरुआती जांच में अनुमान है कि जेबा की मौत लगभग 50 घंटे पहले हुई। सटीक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।

Ad_RCHMCT