दुःखद- अनियंत्रित वाहन खाई में गिरा, युवती की मौत

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल में बुधवार को हादसा हो गया। मसूरी-देहरादून मार्ग पर शिव मंदिर के समीप वाहन के खाई में गिरने से एक युवती की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस और एसडीआरएफ ने घायलों को खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। 

यह भी पढ़ें 👉  स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2026: एच.एन. इंटर कॉलेज में 300 विद्यार्थियों ने सीखे कचरा पृथक्करण और '3R' के गुर

राजपुर थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने बताया कि वाहन सवार सभी लोग दून में जीएमएस रोड स्थित एक प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय में काम करते थे। यह सभी लोग अपने ऑफिस के वाहन से मसूरी घूमने के लिए गए थे। तभी शिव मंदिर से आगे वाहन अनियंत्रित हो गया और करीब 40 मीटर गहरी खाई में गिर गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी पुलिस का एक्शन: स्कूटी से अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी करता तस्कर गिरफ्तार, 96 पव्वे और वाहन बरामद।

हादसे में वाहन चालक प्रदीप चंद्रा (22) निवासी बड़ोवाला, मुस्कान भट्ट (20) पुत्री कीर्ति राम भट्ट निवासी दीपनगर थाना नेहरू कॉलोनी, गौरव (23) निवासी प्रेमनगर, अनिशा (22) निवासी बाला सुंदरी मंदिर राजपुर घायल हो गए। सभी को कोरोनेशन अस्पताल भेजा गया।

यह भी पढ़ें 👉  पीएनजी पीजी कॉलेज रामनगर में ‘मेरे सपनों का भारत, विकसित भारत 2047’ विषय पर संगोष्ठी आयोजित

यहां उपचार के दौरान मुस्कान की मौत हो गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि आशंका है कि वाहन तेज गति होने के कारण अनियंत्रित होकर खाई में गिरा। सभी घायलों का उपचार किया जा रहा है।

Ad_RCHMCT