दुःखद- खेत में छोड़े गए करंट की चपेट में आने से ग्रामीण और किसान की दर्दनाक मौत

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले में देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। यहां दिनेशपुर में जानवरों से फसल की रक्षा के लिए खेत में लगाए गए बिजली के तार के करंट से किसान समेत दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड को बड़ी सौगात: 18 जुलाई से शुरू होगी रामनगर-देहरादून सीधी रेल सेवा, सांसद अनिल बलूनी ने जताया आभार

जानकारी के अनुसार दिनेशपुर के सुदूरवर्ती गांव चंडीपुर निवासी राजबिहारी राय (55) गांव के किसान शेर सिंह के खेत में बटाई पर काम करता था। बताया जा रहा है कि  वर्तमान में उसने चार एकड़ में बे- मौसमी धान की फसल लगाई है। परिजनों के अनुसार, शनिवार की रात को खेत में ट्यूबवेल के पानी से सिंचाई का काम चल रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा: वनाग्नि और अग्नि सुरक्षा को लेकर फायर स्टेशन रानीखेत मुस्तैद, ग्रीन वुड स्कूल के छात्र-छात्राओं को दिया विशेष प्रशिक्षण

राजबिहारी गांव के ही मनीपद मंडल (50) को साथ लेकर खेत का निरीक्षण करने चला गया। वहां खेत में जानवरों से फसल की बचाव के लिए लगाए गए बिजली की तार-बाड़ के करंट की चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। 

Ad_RCHMCT