दुखद-(उत्तराखंड) पिकअप वाहन गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, वीडियो

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchal uttarakhand-राज्य में सड़क हादसे भी कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। कभी तराई तो कभी पहाड़ों से हादसों की दुखद खबर सामने आ रही है।

ताजा मामला जनपद देहरादून, जूडो डैम के पास पिकअप वाहन हुआ  दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने किया एक घायल को रेस्क्यू, दूसरे का शव बरामद।

आज मंगलवार को पुलिस चौकी डाकपत्थर, जनपद देहरादून से SDRF को सूचना प्राप्त हुई कि जूडो डैम के समीप एक वाहन गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। सूचना मिलते ही SDRF पोस्ट डाकपत्थर से अपर उपनिरीक्षक सुरेश तोमर के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में 24 नवंबर से सजेगा राष्ट्रीय सरस मेला: एक मंच पर दिखेंगे 250 स्टॉल, सीडीओ ने तैयारियों का लिया जायजा

मौके पर पहुँचकर पाया गया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन पिकअप (UK07 CA 1049) लगभग 220 मीटर गहरी खाई में गिरा था, जिसमें दो व्यक्ति सवार थे।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर के कायाकल्प की तैयारी: स्वच्छता और स्मार्ट शिक्षा के लिए महापौर दीपक बाली ने नैनी पेपर्स और IGL से मांगा CSR सहयोग

SDRF टीम ने अत्यंत दुर्गम भू-भाग एवं चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में आवश्यक उपकरणों की सहायता से रेस्क्यू ऑपरेशन संचालित किया। रेस्क्यू के दौरान—

घायल व्यक्ति हुकुम को सुरक्षित निकालकर एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवाया गया।

मृतक व्यक्ति राशिद अली, निवासी विकासनगर, के शव को बरामद कर आवश्यक कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों के दौरे पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा: सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

रेस्क्यू टीम का विवरण:-

1- अपर उप निरीक्षक श्री सुरेश तोमर
2- हेड कांस्टेबल1704 बलवीर सिंह
3- कांस्टेबल 761अमीचंद
4- कांस्टेबल3284 प्रेम सिंह
5- कांस्टेबल 211 सुभाष
6- फायरमैन 490 संदीप सिंह
7-कांस्टेबल क्लीनर विकेश कुमार

Ad_RCHMCT