दुःखद- खेलते-खेलते सिर के बल पानी की बाल्टी में गिरी मासूम, मौत

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। खटीमा के ग्राम कंचनपुरी में 14 माह की मासूम सुमैया की पानी से भरी बाल्टी में गिरकर मौत हो गई। हादसे की खबर फैलते ही परिवार और गांव में मातम छा गया।

जानकारी के अनुसार, शानू की इकलौती बेटी सुमैया सोमवार की देर शाम घर के आंगन में खेल रही थी। खेलते-खेलते वह हैंडपंप के पास पहुंच गई, जहां पानी से भरी एक बाल्टी रखी थी। बताया गया कि बाल्टी में रखे बर्तन को निकालने के दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सिर के बल पानी में गिर पड़ी।

यह भी पढ़ें 👉  मानसून के बाद युद्धस्तर पर दुरुस्त होंगी प्रदेशभर की सड़कें: कैबिनेट बैठक में बनी ठोस कार्ययोजना; समय से टेंडर पूरे करने के निर्देश

उस समय सुमैया की मां सबीना रसोई में खाना बनाने में व्यस्त थी। जब काफी देर तक बच्ची की आवाज नहीं आई तो वह उसे खोजने बाहर पहुंची। हैंडपंप के पास पहुंचकर उसने देखा कि सुमैया बाल्टी में गिरी पड़ी है। उसकी चीख सुनकर पिता शानू और पड़ोसी मौके पर दौड़े और तुरंत बच्ची को अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  रोपवे परियोजनाओं की धीमी प्रगति पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सख्त: 09 नवंबर राज्य स्थापना दिवस तक धरातल पर दिखें कार्य; 15 दिन में मांगी प्रगति रिपोर्ट

सुमैया तीन भाई-बहनों में सबसे छोटी थी। उससे बड़े दो भाई—समर और सजर—हैं। मासूम की मौत से पूरा परिवार गहरे सदमे में है और गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।

Ad_RCHMCT