दुखद-उत्तराखंड मे भारी बारिश कहर,  मलबे मे दबे माँ-बेटी

ख़बर शेयर करें -

जनपद टिहरी- तोली गांव में एक मकान पर मलबा आने से 02 लोगो के दबने की घटना में SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन।

आज दिनाँक 27 जुलाई 2024 को थाना घनसाली द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि बूढ़ा केदार के सामने मलबा आने के कारण दो लोग दबे होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर पुलिस का सख्त एक्शन: हाईवे पर स्टंट और हुड़दंग करने वाले थार-स्कॉर्पियो चालकों पर हुई कार्रवाई

उक्त घटनास्थल बूढ़ा केदार से 10 किलोमीटर दूरी पर है, जिसमें एक किलोमीटर पैदल मार्ग है।

उक्त सूचना पर पोस्ट घनसाली से मुख्य आरक्षी कुलदीप सिंह के नेतृत्व में SDRF टीम द्वारा कड़ी मशक्कत करते हुए घटनास्थल पर पहुँचकर सर्चिंग आरम्भ की।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: बहेड़ी में गोदाम पर छापा, 25 घनमीटर अवैध खैर प्रकाष्ठ बरामद

SDRF व जिला पुलिस द्वारा गहन सर्चिंग के दौरान मलबे में दबी एक महिला सरिता देवी का शव रिकवर कर लिया है।

SDRF द्वारा किये जा रहे रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान मलबे में दबी माँ-बेटी,सरिता देवी पत्नी वीरेंद्र सिंह, उम्र 40 वर्ष अंकिता, उम्र 15 वर्ष, ग्राम तोली के शव मलवे से बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी झील बनेगी दुनिया का बेजोड़ टूरिस्ट हब: ग्रीन एनर्जी से चमकेंगे रिसॉर्ट्स, 'ट्रेडिशनल विलेज' में दिखेगी उत्तराखंड की विरासत; सीएस ने दिए 3D म्यूजियम के निर्देश

सेनानायक एसडीआरएफ मणिकांत मिश्रा द्वारा भारी बारिश की दृष्टिगत SDRF टीम को बूढ़ा केदार क्षेत्र में ही कैंप करने के लिए निर्देशित किया गया है।

Ad_RCHMCT