हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, दो युवक की हुई मौत

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के हल्द्वानी शहर से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां काठगोदाम थाना क्षेत्र अंतर्गत नैनीताल रोड स्थित निर्मला कॉन्वेंट स्कूल के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही गंभीर हालत हो गई, जिन्हें तुरंत ब्रजलाल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  नाबार्ड परियोजनाओं में आएगी तेजी: मुख्य सचिव ने विभागों को 3 दिन में प्रोजेक्ट पोर्टल पर अपलोड करने के दिए निर्देश; वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए ₹1,000 करोड़ का लक्ष्य

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क हादसे के तुरंत बाद एक टैम्पो चालक ने मानवता दिखाते हुए घायल युवकों को अपने वाहन से ब्रजलाल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल प्रशासन द्वारा पुलिस को हादसे की सूचना दे दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  Breaking news रामनगर रिसॉर्ट में बड़ा सेक्स रैकेट ध्वस्त: SSP मंजुनाथ टीसी के एक्शन से मचा हड़कंप, 52 गिरफ्तार और 10 युवतियां रेस्क्यू

पुलिस जांच में पता चला है कि मृतक दोनों युवक रुद्रपुर स्थित सिडकुल औद्योगिक क्षेत्र की ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज लिमिटेड (BIL) में कार्यरत थे। मृतकों की पहचान सोबन और योगेश बिष्ट के रूप में हुई है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है। काठगोदाम थाना पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। 

Ad_RCHMCT