पूर्व ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी के नेतृत्व में दर्ज़नों युवाओं ने बिजली कटौती के विरोध में रामनगर बिजली दफ्तर में विरोध करते हुए की तालाबंदी।।

ख़बर शेयर करें -

पूर्व ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी के नेतृत्व में आज दर्ज़नों युवाओं ने बिजली कटौती के विरोध में रामनगर बिजली दफ्तर में विरोध करते हुए की तालाबंदी।

रामनगर-क्षेत्र मे हो रही बिजली कटौती को लेकर पूर्व ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी के नेतृत्व में आज दर्ज़नों युवाओं ने रामनगर बिजली विभाग का घेराव करते हुए तालाबंदी की और एक ज्ञापन सौंपा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी पुलिस का एक्शन: स्कूटी से अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी करता तस्कर गिरफ्तार, 96 पव्वे और वाहन बरामद।

ज्ञापन मे कहा की विगत एक दो माह से रामनगर क्षेत्र के अघोषित विघुत कतौती की जा रही है, जो कि काफी घण्टों तक हो रही है, जिस कारण रामनगर में आम जनों को अत्यधिक परेशानी का सामना करना पड रहा है।

रामनगर पर्यटन नगरी होने के कारण व विश्व विख्यात कार्बेट नेशनल पार्क भी यहाँ होने के कारण देश विदेश के पर्यटक यहाँ आकर ठहरते हैं। बिजली कटौती होने के कारण उन्हें भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। और बिजली कटौती के कारण लोगों के व्यापार पर भी विपरित प्रभाव पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण हेतु 3 दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, 16 नवंबर से शुरू होगी स्वगणना

जबकि दूसरे पर्यटन नगरी में बिल्कुल भी विद्युत कटौती नहीं होती है पर्यटन नगरी होने के कारण रामनगर को बिजली कटौती से मुक्त रखा जाय।

यह भी पढ़ें 👉  स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2026: एच.एन. इंटर कॉलेज में 300 विद्यार्थियों ने सीखे कचरा पृथक्करण और '3R' के गुर

जिससे विश्वविख्यात रामनगर क्षेत्र की आलोचना देश विदेश में ना हो, यदि अतिशीघ्र बिजली कटौती बंद नहीं की गयी तो जनता के साथ मिलकर पंचायत प्रतिनिधि जनता के साथ मिलकर आंदोलन करेंगे।

धरना प्रदर्शन मे पूर्व ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी,महावीर रावत,धीरेन्द्र चौहान,कैलाश चन्द्र, राहुल काण्डपाल सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Ad_RCHMCT