यहां नैनी झील में अज्ञात महिला का मिला शव,शिनाख्त मे जुटी पुलिस।।

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल-यहां नैनी झील में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई।मॉर्निंग वॉक कर रहे लोगों ने नैना देवी मंदिर के समीप झील में शव को देखा और 112 के माध्यम से पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें 👉  जातिवादी नफरत की बलि चढ़ा 17 वर्षीय केतन लाल; महिला एकता मंच ने रामनगर में फूंका विरोध का बिगुल

मौके पर पहुंची मल्लीताल कोतवाली पुलिस ने शव को बाहर निकाला। काफी खोजबीन के बाद भी महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रख दिया है और जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  ​"रामनगर यातायात सुधार: वैकल्पिक मार्गों को खोलने और पार्किंग व्यवस्था की मांग को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से की मुलाकात।"

कोतवाल प्रीतम सिंह ने बताया कि महिला की उम्र करीब 30 वर्ष है। महिला की शिनाख्त के लिए नैनीताल समेत आसपास के चौकी और कोतवाली में जानकारी भेज दी गई है। आशंका जताई जा रही है कि महिला ने सुबह ही झील में कूदकर जान दी होगी, हालांकि जांच के बाद ही स्थिति साफ होगी।

Ad_RCHMCT