(USNAGAR)ब्रेकिंग- यहां एसपी सिटी ने बाइक सवार युवक पर फायर झोंकने वाले मामले में किया खुलासा ,आरोपी गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हासिल हुई है जानकारी के अनुसार बीते दिनों जिस प्रकार से रुद्रपुर में जीप सवार व्यक्ति के द्वारा बाइक सवार युवक के ऊपर फायर झोंकने की खबर सामने आई थी उस पर पुलिस ने एक बड़ा खुलासा किया है बता दें कि रुद्रपुर के गाबा चौक मे बीते दिन 1 बजे एक जीप सवार व्यक्ति के द्वारा वसीम के ऊपर फायर झोकने के मामले का एसपी सिटी मनोज कत्याल ने खुलासा किया है।

यह भी पढ़ें 👉  संत समाज का मार्गदर्शन धर्म, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा: सीएम धामी; हरिद्वार में पूज्य सतगुरु लाल दास महाराज के 51वें निर्वाण दिवस में हुए शामिल

एसपी सिटी मनोज सत्याल ने मामले का खुलासा करते हुए बताया 17 जनवरी को गांव चौक के पास मामूली कहासुनी को लेकर हुए विवाद मे गुरबाज सिंह पुत्र नरेंद्र सिंह निवासी सुभाष कॉलोनी वार्ड नंबर 14 साल निवासी जी डी गोयनका पब्लिक स्कूल डिबडिबा थाना बिलासपुर को मामले में गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें 👉  बिजनेस टुडे के BTIndia@100 कार्यक्रम में सीएम धामी ने रखा उत्तराखंड का विकास मॉडल; 30 नई नीतियां, मजबूत कनेक्टिविटी और ₹2000 करोड़ से अधिक का स्टार्टअप इकोसिस्टम

जिसमें आरोपी की लाइसेंसी रिवाल्वर 32 बोर और घटना के समय प्रयुक्त जीप को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।वही खुलासा करते हुए एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि आरोपी गुरबाज सिंह का लाइसेंसी पिस्टल के लाइसेंस को निरस्त करने की कार्रवाई भी की जा रही है

Ad_RCHMCT