उत्तराखंड- पत्नी को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, आरोपी पति गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के अमसारी में 31 अगस्त को अपनी पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी राजीव त्यागी उर्फ गांधी त्यागी को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद पुरसाड़ी जेल भेज दिया गया है। 

राजीव त्यागी, जो दिल्ली के शालीमारबाग क्षेत्र का निवासी है, पर आरोप है कि उसने अपनी पत्नी राधिका की तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया था। मृतका की मां रानी देवी की तहरीर पर कोतवाली में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ पर रुद्रपुर में विद्यार्थियों से रूबरू हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी: युवाओं के नवाचार से तय होगी विकसित उत्तराखंड की दिशा; देहरादून में बनी देश की 5वीं सबसे बड़ी साइंस सिटी

अधिकारीयों को जानकारी मिली कि आरोपी राजीव त्यागी के खिलाफ दिल्ली के शालीमारबाग थाने में आर्म्स एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज है और उसके खिलाफ कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी था। स्पेशल स्टॉफ नार्थ वेस्ट ने आरोपी को गैर जमानती वारंट के आधार पर दिल्ली में गिरफ्तार किया और उसे न्यायालय में पेश किया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में व्यापारियों और उद्योग प्रतिनिधियों से रूबरू हुए सीएम धामी: "व्यापारी अर्थव्यवस्था की रीढ़, आप व्यापार बढ़ाइए—सरकार आपके साथ खड़ी है"

मामले की विवेचना कर रहे उपनिरीक्षक मुकेश डिमरी ने आरोपी की ट्रांजिट रिमांड के लिए संबंधित न्यायालय में आवेदन दिया, जिसे स्वीकार कर लिया गया। मंगलवार रात पुलिस आरोपी को दिल्ली से रुद्रप्रयाग लेकर आई। 

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय खेल दिवस पर हल्द्वानी से 'खेलभूमि' बनने की ओर उत्तराखंड के मजबूत कदम: सीएम धामी ने ₹43.50 करोड़ की लागत से राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय के प्रथम चरण का किया शिलान्यास; शैक्षणिक सत्र शुरू

पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध कुमार घिल्डियाल ने बताया कि आरोपी ने पारिवारिक विवाद के चलते अपनी पत्नी राधिका उर्फ पूजा की हत्या करने की बात स्वीकार की है। बुधवार को आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जिला कारागार पुरसाड़ी भेजा गया है।

Ad_RCHMCT