उत्तराखंड:-(बिग ब्रेकिंग) यहाँ रोडवेज बस हुई दुर्घटनाग्रस्त,मची चीख पुकार,SDRF ने किया राहत व बचाव कार्य,वीडियो

ख़बर शेयर करें -

HARIDWAR News

जनपद हरिद्वार- चंडी चौक से आगे हुई बस दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने किया राहत व बचाव कार्य।

आज बुधवार को सिटी कंट्रोल रूम, हरिद्वार द्वारा SDRF को सूचना दी गयी कि चंडी चौक से लगभग 200 मीटर आगे नजीबाबाद की ओर एक रोडवेज बस अनियंत्रित होने से मुख्य मार्ग से पलटकर लगभग 20 मीटर नीचे दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में 24 नवंबर से सजेगा राष्ट्रीय सरस मेला: एक मंच पर दिखेंगे 250 स्टॉल, सीडीओ ने तैयारियों का लिया जायजा

उक्त सूचना पर पोस्ट ढालवाला से ASI महावीर सिंह के नेतृत्व में SDRF टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।

उक्त बस (UK07 PA 2570) उत्तराखंड रोड़वेज की थी जिसमे लगभग 20 से 25 यात्री सवार थे जोकि रूपड़िया से हरिद्वार की ओर आ रही थी।

सभी सामान्य घायल यात्रियो को स्थानीय पुलिस तथा SDRF द्वारा बाहर निकाल दिया गया, जबकि बस का परिचालक (बस कन्डक्टर) बस के नीचे ही दबा हुआ था।

यह भी पढ़ें 👉  ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत एसओजी व काठगोदाम पुलिस की संयुक्त कार्रवाई: करीब 3 लाख रुपये की 10 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

SDRF टीम द्वारा फायर सर्विस व स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर कड़ी मशक्कत करते हुए कटिंग उपकरणों की सहायता से बस को काटकर उक्त दबे हुए व्यक्ति को बाहर निकाला व एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवाया।

यह भी पढ़ें 👉  स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर नैनीताल पुलिस सख्त: एक सप्ताह में 2,674 वाहनों की चेकिंग, 373 के चालान और 4 वाहन सीज

किसी अन्य घायल अथवा आवश्यक सामान होने के दृष्टिगत SDRF टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास के स्थानों पर गहन सर्चिंग की गई।

रेस्क्यू टीम का विवरण:-ASI महावीर सिंह,HC अर्जुन सिंह,HC ओमप्रकाश,CT प्रकाश मेहता,CT रविन्द्र सिंह,CT पंकज सिंह,CT अजय सिंह,CT शिवम,CT मनमोहन सिंह,CT अजय बोरा,पेरामेडिक्स अमित सैनी मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT