उत्तराखंड-(BREAKING) यहाँ नहर में डूबने से 19 वर्षीय किशोर की मौत, परिवार में कोहराम।।

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड-(BREAKING) यहाँ नहर में डूबने से 19 वर्षीय किशोर की मौत, परिवार में कोहराम।।

देहरादून – डाकपत्थर शक्ति नहर में डूबा 19 वर्षीय किशोर, एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस ने किया शव बरामद।

राज्य मे भी दुखद खबर सामने आ रही है कहीं सड़क हादसों से तो कहीं डूबने से दुखद खबरें सामने आ रही हैं ताजा मामला देहरादून से है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस की मजबूत व्यवस्था: कैंची धाम में शटल सेवा बनी श्रद्धालुओं का सहारा, जाममुक्त रहा सफर

आज बुधवार को चौकी डाकपत्थर द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचना से अवगत कराया गया है कि डाकपत्थर शक्ति नहर में एक 19 वर्षीय किशोर डूब गया है। जिसकी सर्चिंग हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

उपरोक्त सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट डाकपत्थर से मुख्य आरक्षी सुरेश तोमर के नेतृत्व में टीम मय रेस्क्यू उपकरणों व राफ्ट के तत्काल घटनास्थल पर पहुंची।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड: राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने किया नामांकन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रहे मौजूद

एसडीआरएफ टीम द्वारा उक्त किशोर की सर्चिंग हेतु राफ्ट व डीप डाइवर्स की सहायता से सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।

सर्चिंग के दौरान डीप डाइवर लक्ष्मण सिंह को पानी की गहराई में भेजा गया। डीप डाइवर द्वारा 25 से 30 फीट गहराई में जाकर उक्त किशोर के शव खोज निकाला गया व उक्त किशोर नाम वेदांक जोशी पुत्र राजेंद्र जोशी उम्र 19 वर्ष निवासी तहसील चकराता के शव को बरामद कर जिला पुलिस को सुपुर्द किया गया।

Ad_RCHMCT