उत्तराखंड-(BREAKING) यहाँ पर्यटक की सूचना पर लालपुल के नीचे नदी से एक शव को एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस ने किया बरामद।।

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड-(BREAKING) यहाँ पर्यटक की सूचना पर लालपुल के नीचे नदी से एक शव को एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस ने किया बरामद।।

पौड़ी – कोटद्वार, दुग्गड़ा रोड लालपुल के नीचे नदी से एक शव को एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस ने किया बरामद।

यह भी पढ़ें 👉  वरिष्ठ पत्रकारों की माताओं के निधन पर सीएम धामी ने जताया गहरा शोक, परिजनों से मिलकर दी सांत्वना

आज मंगलवार को एक पर्यटक द्वारा हेल्पलाइन नंबर 112 से सूचना दी गई कि दुग्गड़ा रोड के पास नदी में एक शव दिखाई दे रहा है।

उक्त सूचना को जिला पुलिस द्वारा एसडीआरएफ को सूचित कराया गया। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ पोस्ट कोटद्वार से मुख्य आरक्षी प्रेम प्रकाश के नेतृत्व में टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची।

यह भी पढ़ें 👉  कार्बेट टाइगर रिजर्व: ढेला रेस्क्यू सेन्टर में उपचाराधीन नर बाघ की मौत, NTCA गाइडलाइन के तहत हुआ पोस्टमार्टम

एसडीआरएफ टीम को घटनास्थल ,दुग्गड़ा मार्ग पर लालपुल कोटद्वार के नीचे खो नदी में सर्चिंग करने पर एक पुरुष का शव दिखाई दिया।

एसडीआरएफ टीम द्वारा उक्त शव को बरामद कर बॉडी बैग के माध्यम से जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।जिसकी पहचान अनिल कुमार निवासी सिंबलचौड़ निकट गैस गोदाम कोटद्वार के रूप में हुई।

Ad_RCHMCT