उत्तराखंडः शीतलहर के बीच इन जिलों में बारिश की संभावना

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में इस समय मौसम का मिजाज कड़ा हो गया है, जहां प्रदेश भर में शीतलहर का असर देखा जा रहा है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक सर्दी का कहर है, और मौसम विभाग ने कुछ जिलों में बारिश की संभावना जताई है। हालांकि, विभाग ने किसी प्रकार का विशेष अलर्ट जारी नहीं किया है, लेकिन बारिश के चलते लोगों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय खेल दिवस पर हल्द्वानी से 'खेलभूमि' बनने की ओर उत्तराखंड के मजबूत कदम: सीएम धामी ने ₹43.50 करोड़ की लागत से राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय के प्रथम चरण का किया शिलान्यास; शैक्षणिक सत्र शुरू

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं, प्रदेश के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। राजधानी देहरादून में आसमान साफ रहने की संभावना है, और यहां अधिकतम तापमान 23°C तथा न्यूनतम तापमान 9°C के आसपास रहने का अनुमान है। हालांकि, सुबह और शाम को ठंडक का असर बना रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ पर रुद्रपुर में विद्यार्थियों से रूबरू हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी: युवाओं के नवाचार से तय होगी विकसित उत्तराखंड की दिशा; देहरादून में बनी देश की 5वीं सबसे बड़ी साइंस सिटी

कुमाऊं मंडल में ठंड और कोहरे का असर लगातार बढ़ रहा है। हल्द्वानी और आसपास के इलाकों में रविवार को कोहरा घना हो गया, जिससे ठंड में और इजाफा हुआ। कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई और सड़कें पर विजिबिलिटी कम हो गई। शनिवार का मौसम साफ था, लेकिन रविवार को मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: रामदत्त जोशी अस्पताल में डॉक्टरों की तैनाती और उच्चीकरण की मांग, भाजपा नेता ने स्वास्थ्य निदेशक से की मुलाकात

पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक दिन में हल्की गर्मी का अहसास हो रहा है, जबकि सुबह और रात के समय ठिठुरन से लोग परेशान हैं। कोहरे की वजह से सड़क पर रेंगते वाहन दिख रहे हैं और चालक लाइट जलाकर गाड़ी चला रहे हैं, जिससे उन्हें काफी परेशानी हो रही है।

Ad_RCHMCT