उत्तराखंड के 22 वर्ष हुए पूरे,राज्यपाल ले.जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने रैतिक परेड की ली सलामी

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के आज 22 वर्ष पूरे हो गए हैं। अवसर पर राज्य में आज विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसकी के तहत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीद स्मारक पहुंचकर राज्य के शहीद आंदोलनकारियों को श्रद्धासुमन अर्तित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में संत समागम: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और सीएम धामी ने 'एक राष्ट्र-एक चुनाव' पर संतों से मांगा समर्थन; विकास और संसाधनों की बचत पर दिया बल


इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड राज्य ने 22 सालों में कई उपलब्धियों को हासिल किया है। सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के तहत 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा। सरकार का इसे 2025 तक देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने का लक्ष्य है।

यह भी पढ़ें 👉  इकोनॉमिक टाइम्स वर्ल्ड लीडर्स फोरम 2026 में सीएम धामी ने रखा उत्तराखंड का रोडमैप; यूसीसी, सुशासन, ऑल-वेदर टूरिज्म और ₹34 हजार सरकारी नौकरियों का उल्लेख


बुधवार सुबह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कचहरी स्थित शहीद स्मारक स्थल पहुंचे और शहीदों को नमन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजधानी देहरादून पुलिस लाइन पहुंचकर रैतिक परेड में शामिल होकर मंच से संबोधित किया। वहीं राज्यपाल ले.जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) रैतिक परेड की सलामी ली।

यह भी पढ़ें 👉  रिवर्स पलायन को गति देने के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री धामी; पलायन निवारण आयोग की बैठक में दिए निर्देश

आज सुबह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कचहरी स्थित शहीद स्मारक स्थल पहुंचे और शहीदों को याद कर नमन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री भाजपा प्रदेश कार्यालय बलबीर रोड पहुंच कर वहां राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में प्रदर्शनी का शुभारंभ व आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

Ad_RCHMCT