यहां बुजुर्ग की डंडे से पीट पीटकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी।यहां पर डंडे से पीट-पीटकर एक बुजुर्ग व्यक्ति की हत्या करने की खबर सामने आ रही है बता दे की ह कुष्ठ रोग आश्रम हाथीखाल मोतीनगर में डंडे से पीटकर एक बुजुर्ग की हत्या कर दी गई। वारदात मंगलवार रात की है। पुलिस ने वारदात के बाद ही हत्यारे को पकड़ लिया है। शव पोस्टमार्टम के बाद स्वजनों को सौंप दिया है। हत्या के बाद से हड़कंप मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने विधानसभा विशेष सत्र से पहले अध्यक्ष से की शिष्टाचार भेंट।

ग्राम कुंडल ब्लॉक ओखलकांडा नैनीताल निवासी 60 वर्षीय नैन राम पुत्र स्वर्गीय लाल राम कुष्ठ आश्रम हाथीखाल मोतीनगर में पिछले कई सालों से रह रहे थे। इसी आश्रम में खटीमा का सिकंदर भी रहता था।पुलिस के अनुसार मंगलवार की शाम सिकंदर और नैन राम ने साथ में बैठकर शराबी पी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में कल पहाड़ी जिलों में बारिश-बर्फबारी व मैदानी इलाकों में हल्की वर्षा का पूर्वानुमान |

मौके पर पहुंची पुलिस नैनराम को डॉक्टर सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर आई। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया कि सिकंदर को वारदात के कुछ देर बाद ही गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके विरुद्ध हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  केदारनाथ धाम में मर्यादा भंग पर कार्रवाई, रुद्रप्रयाग पुलिस सख्त

इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ा तो सिकंदर ने डंडा उठाकर नैन राम के सिर पर लगातार पांच छह बार कर दिए। जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। शोरशराबा सुनकर आसपास के रोगी पहुंचे। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।

Ad_RCHMCT