उत्तराखंडः मिनी एंबुलेंस में लग गई आग, चालक ने कूद कर बचाई जान

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक बड़ा हादसा होने से टल गया। हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में पतंजलि योगपीठ की मिनी एंबुलेंस में अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया।

 यह घटना उस वक्त हुई जब एंबुलेंस पतंजलि योगपीठ के फेस 1 से फेस 2 की ओर जा रही थी। जैसे ही एंबुलेंस में आग लगी, चालक ने तुरंत अपनी जान बचाई और एंबुलेंस से बाहर कूदकर सुरक्षित हो गया। आग की लपटें इतनी तेज़ थीं कि आसपास के लोग पास जाने की हिम्मत नहीं कर सके।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: रामदत्त जोशी अस्पताल की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की मांग, राहुल दरम्वाल के नेतृत्व में युवाओं ने CMS को सौंपा ज्ञापन

घटना की सूचना मिलने के बाद शांतरशाह चौकी इंचार्ज, खेमेंद्र गंगवार और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंचे। पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने मिलकर आग पर काबू पाया, जबकि पतंजलि योगपीठ के कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने भी आग बुझाने में मदद की।

यह भी पढ़ें 👉  दैनिक जागरण के राज्य संपादक मनोज झा की माता जी का निधन: हरिद्वार खड़खड़ी श्मशान घाट पहुंचे सीएम धामी, पुष्पचक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

दमकल विभाग और पुलिस ने बताया कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। प्रारंभिक जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस और दमकल विभाग मामले की पूरी जांच कर रहे हैं।

Ad_RCHMCT