उत्तराखंड -यहां ट्रेन के आगे कूदकर व्यक्ति ने दी जान,इलाके में सनसनी

ख़बर शेयर करें -

ट्रेन की चपेट में आने से लोगों की मौत की कई खबरें सामने आती रहती है कि उसकी खबर ऋषिकेश से सामने आ रही है यहां ऋषिकेश हरिद्वार रेलवे ट्रैक पर श्यामपुर पुलिस चौकी के समीप योगा एक्सप्रेस अहमदाबाद से ऋषिकेश आ रही थी। इस ट्रेन के सामने कूदकर एक व्यक्ति ने जान दे दी। पुलिस मौके पर जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  Breaking news रामनगर रिसॉर्ट में बड़ा सेक्स रैकेट ध्वस्त: SSP मंजुनाथ टीसी के एक्शन से मचा हड़कंप, 52 गिरफ्तार और 10 युवतियां रेस्क्यू

सोमवार की दोपहर श्यामपुर पुलिस चौकी से कुछ आगे अहमदाबाद से ऋषिकेश आने वाली योगा एक्सप्रेस जैसे ही यहां पहुंची एक व्यक्ति अचानक ट्रेन के आगे कूद गया। रेल की चपेट में आने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  युवाओं के सपनों को उड़ान: सीएम धामी ने 187 नवचयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र; कहा- आपकी कार्यशैली और संवेदनशीलता ही अब आपकी असली पहचान


श्यामपुर पुलिस चौकी प्रभारी आदित्य सैनी ने बताया कि मृतक की पहचान विनोद भट्ट (40 वर्ष) पुत्र सत्य प्रकाश निवासी भल्ला फार्म श्यामपुर ऋषिकेश के रूप में हुई है।

यह हलवाई का काम करता था। रेलवे पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची, जो घटना की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।दुर्घटना के कारण रेल सेवा को कुछ देर के लिए यहां रोकना पड़ा।

Ad_RCHMCT